फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: खुदकुशी की ऐसी वारदात, जिसने अफसरों को भी उलझाया, पिता ने दिया ये बयान, जल्द खुलेगा पिस्टल का राज

Fri, 16 Dec 2022 01:21 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 16 Dec 2022 01:21 PM IST
विज्ञापन
Meerut student suicide case: father said that my daughter was tension of exam but investigation start
छात्रा का फाइल फोटो और जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

मेरठ के जागृति विहार में छात्रा हर्षिता की खुदकुशी के कारणों की जांच में पुलिस टीम जुट गई है। पिता ने खुदकुशी का कारण प्री-बोर्ड परीक्षा का तनाव बताया है, लेकिन पुलिस का मानना है कि कुछ अन्य हालात भी घटना के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। परिवार की मुफलिसी, छात्रा को दौरे की बीमारी और कुछ अन्य परिस्थितियां भी जांच में सामने आई हैं। वहीं, पुलिस अवैध पिस्टल की जांच के साथ छानबीन कर रही है कि बिटिया ने जिस अवैध पिस्टल से जान दी है, वह घर में कैसे पहुंची।



प्रदीप के पड़ोसी अधिवक्ता भंवरसिंह पुंडीर ने बताया कि प्रदीप चौधरी हमारे घर भी किराये पर रहे हैं। वह हर्षिता और उनके परिवार को जानते हैं। हर्षिता प्यारी बेटी थी। यकीन नहीं हुआ कि वह ऐसा करेगी। दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने भी खिड़की में झांककर देखा तो हर्षिता लहूलुहान पड़ी थी। पिस्टल कहां से आई, इसका पता तो पुलिस की जांच के बाद ही होगा।

Meerut student suicide case: father said that my daughter was tension of exam but investigation start
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

पड़ोसी रिंकू ने बताया कि हर्षिता की मां शिखा बुलाकर ले गई थी। मैंने पहले दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन अंदर से कुंडी लग हुई थी। दरवाजा कटर से काटा व फिर अंदर कमरे में पहुंचे। जहां पर हर्षिता का शव पड़ा था। पड़ोसी अनिल कुमार कहते हैं कि चार दिन पहले एक शादी कार्यक्रम में हर्षिता मिली थी। वह बहुत खुश थी। मुझे नहीं लगा कि वह डिप्रेशन में है। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, मुझे नहीं पता। 

Meerut student suicide case: father said that my daughter was tension of exam but investigation start
छात्रा का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

स्कूल की फीस को लेकर भी था तनाव 
प्रदीप चौधरी का परिवार इन दिनों मुफलिसी से गुजर रहा है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि प्रदीप पहले ट्रेवल्स एजेंसी में मैनेजर थे। कोरोना के चलते काम छूट गया था। अब वह घर से ट्रांसपोर्ट का काम करते थे। उनकी आठ साल की बेटी खुशी भी दीवान स्कूल में पढ़ती हैं। पुलिस ने बताया कि स्कूल की फीस जमा न होने पर हर्षिता ने भी तनाव लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut student suicide case: father said that my daughter was tension of exam but investigation start
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

एक साल से दौरे की बीमारी से थी परेशान
पुलिस के मुताबिक, हर्षिता के परिजनों और आसपास के लोगों से पता चला कि छात्रा को एक साल से दौरे भी पड़ रहे थे। वह काफी परेशान रहती थी। पिछले कुछ समय में ही उसकी तीन बार तबीयत खराब हो चुकी थी। वहीं, पढ़ाई का भी तनाव था। कुछ दिन से वह गुमसुम थी। किसी को इस बात का अंदेशा नहीं था कि वह आत्महत्या भी कर सकती है। यह भी पता चला है कि कोरोना संक्रमित होने के बाद पिता की एक आंख खराब हो गई थी।

विज्ञापन
Meerut student suicide case: father said that my daughter was tension of exam but investigation start
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

पिस्टल कहां से आई, अधिकारियों ने मांगी रिपोर्ट
दसवीं की छात्रा के पास अवैध पिस्टल कहां से आई है। इसकी रिपोर्ट आईजी और एसएसपी ने इंस्पेक्टर मेडिकल अखिलेश गौड़ से मांगी है। उसके कमरे में अवैध पिस्टल किसने रखी थी। इसको लेकर छात्रा के पिता प्रदीप चौधरी और उसकी मां शिखा से पूछताछ की जाएगी। पुलिस इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed