{"_id":"6409812c8051c4e45b00b5d7","slug":"bijnor-killing-a-young-man-with-a-knife-relatives-sitting-on-a-protest-on-the-highway-2023-03-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: चाकू से गोदकर युवक की हत्या, हाईवे पर धरना देकर बैठे परिजन, धामपुर में तालाब में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: चाकू से गोदकर युवक की हत्या, हाईवे पर धरना देकर बैठे परिजन, धामपुर में तालाब में डूबने से युवक की मौत
Thu, 09 Mar 2023 12:18 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 09 Mar 2023 12:18 PM IST
सार
धामपुर क्षेत्र के गांव पीपलसाना में दोस्तों के साथ तालाब में नहाने के लिए गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई । वहीं बुधवार को चाकू से गोदकर युवक आकाश की हत्या के बाद गुरुवार को गुस्साए परिजनों ने हाईवे पर धरना प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Bijnor news
- फोटो : amr ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में होली के दिन एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वहीं गुरुवार सुबह मृतक के परिजनों ने हाईवे पर जाम लगाते हुए फिर से धरने पर बैठ गए। बताया गया कि मृतक आकाश के परिजन सरकार से मदद व मुआवजे की मांग की है। वहीं धामपुर थानाक्षेत्र के गांव पीपलसाना में दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तालाब से युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
हल्दौर के होली चौक पर मोहल्ला तोल्लावाला भूड निवासी आकाश की बुधवार की दोपहर चार युवकों ने गले व पेट में चाकू मारकर हत्या कर दी थी। बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे पीड़ित परिजनों व भारी तादाद में नगरवासियों ने मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाए जाने को लेकर थाने के सामने हाईवे किनारे पहुंचे और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : Muzaffarnagar: टिकैत परिवार को मोबाइल फोन पर मिली बम से उड़ाने की धमकी, थाने में दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन
भाजपा अल्पसंख्यक संगठन थाने पर मौजूद एसडीएम सदर व सीओ सिटी से मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाए जाने को लेकर मिला। भाजपा अल्पसंख्यक के पदाधिकारियों ने परिजनों की आर्थिक मदद दिलाए जाने को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर परिजनों को उचित मदद की बात कही। आक्रोशित परिजनों ने अपनी पुत्रियों की शादी के लिए सरकार से मदद के लिए समस्त ख़र्च उठाने व बीस लाख रुपये की मांग को लेकर बृहस्पतिवार की सुबह पानीपत- खटीमा मार्ग पर जाम लगा दिया।
थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के अनुसार मृतक आकाश सैनी के भाई विकास सैनी की तहरीर पर हत्या में शामिल निवासीगण नगर के ही मोहल्ला जमनावाला निवासी रवि कुमार पुत्र बाबू, मोहन पुत्र धर्मवीर, रोहित पुत्र कलवा व अनुज पुत्र भूरे को पकड लिया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
तालाब में डूबने से युवक की मौत
धामपुर क्षेत्र के गांव पीपलसाना में दोस्तों के साथ तालाब में नहाने के लिए गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई । मृतक युवक अपने साथियों के साथ तालाब में वहां पर पहले से खड़ी एक नाव से तालाब सैर करने लगे l नाव बीच तालाब में पहुंचने पर पलटने गई । जिससे युवक की मौत हो गई । जबकि अन्य तीन युवक किसी तरह तैर कर बाहर निकल निकल जाने बचाई । परिवार में कोहराम मचा हुआ है ।
बताया गया कि क्षेत्र के गांव पीपलसाना निवासी जयपाल सिंह के पुत्र छंगा (22) अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहाने के लिए गया था । तालाब पर पहले से नाव खड़ी हुई थी । यह सभी चारों युवक नाव में बैठकर तालाब में घुस गए । बीच तालाब में पहुंचने पर अचानक नाव पलट गई ।जिसके कारण छंगा की डूबकर मौत हो गई । 2 घंटे के बाद बमुश्किल युवक की लाश बरामद हुई । परिवार में कोहराम मचा हुआ है ।बताया गया कि 12 फरवरी को छंगा की शादी हुई थी । पुलिस ने पंचनामा भर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।