फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: kicking and punching took place between Minority Cell District President and Jhalu City President

Bijnor: कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष और झालू नगर अध्यक्ष के बीच चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

Mon, 12 Jan 2026 08:06 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 12 Jan 2026 08:06 PM IST
सार

प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर नगर कार्यालय पर जिलेभर के कांग्रेसी एकत्र हुए। प्रियंका के जन्मदिन का केक काटते ही अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष वसीम अकरम और नगर अध्यक्ष झालू मुकीम के बीच मारपीट होने लगी। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Bijnor: kicking and punching took place between Minority Cell District President and Jhalu City President
मारपीट करते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रियंका गांधी के जन्मदिन कार्यक्रम में कांग्रेस के दो पदाधिकारी आपस में ही भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिलाध्यक्ष ने बीच बचाव कराते हुए दोनों को अलग किया। मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। मामले में किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

 

सोमवार को बिजनौर में कांग्रेस के कार्यालय पर प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाने के लिए जिलेभर के कांग्रेसी एकत्र हुए। जिलाध्यक्ष हेनरीता राजीव सिंह ने केक काटा। इसके कुछ देर बाद ही झालू के रहने वाले अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष वसीम अकरम और नगर अध्यक्ष झालू मुकीम के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी में दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। दोनों ओर से लात-घूंसे चले और कुछ देर तक हंगामे का माहौल बना रहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान किसी कार्यकर्ता ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि गुटबाजी के चलते ही यह मारपीट हुई है। हालांकि इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। मारपीट की क्या वजह रही, इस बारे में बोलते से जिले के सभी बड़े नेता बचते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed