फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor is included in the red zone, will not get any new exemption: DM

रेड जोन में शामिल है बिजनौर, नहीं मिलेगी कोई नई छूट:डीएम

Fri, 01 May 2020 10:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Bijnor is included in the red zone, will not get any new exemption: DM
रेड जोन में शामिल है बिजनौर, नहीं मिलेगी कोई नई छूट:डीएम
विज्ञापन

बिजनौर। केंद्र सरकार ने देश में फिर से दो हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया है। रेड जोन में नई किसी भी तरह की छूट नहीं देने की बात कही है। बिजनौर जिला भी रेड जोन में शामिल है। लॉकडाउन का जिले में सख्ती से पालन कराया जाएगा।

डीएम रमाकांत पांडेय के अनुसार कोरोना को हराने के लिए लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग सबसे बड़ा हथियार हैं। सरकार ने तीन मई को खत्म हो रहा लॉकडाउन दो सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया है। जिलों को कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने के हिसाब से अलग अलग श्रेणी में बांटा गया है। जिन जिलों में 14 दिन से कोई कोरोना संक्रमित मरीज नहीं मिला है, वह ग्रीन जोन है। जहां 14 दिन के अंदर कोरोना संक्रमित मरीज मिला है, वह रेड जोन में शामिल है। बिजनौर में 29 अप्रैल को ही एक कोरोना संक्रमित केस मिला है। इसके हिसाब से जिला रेड जोन में शामिल हैं। रेड जोन में सरकार ने किसी भी तरह की कोई नई छूट न देने की बात कही है। जिले में किसी तरह की कोई नई छूट नहीं दी जाएगी। जिले में अब लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। लोग बेवजह घरों से न निकलें और पूरी एहतियात बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed