फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Husband and wife consumed sulfas after quarreling with each other

Bijnor: पत्नी से झगड़ा होने पर पति ने निगला सल्फास, तड़पता देखकर पत्नी ने भी खाया जहर, हुआ ये हाल

Thu, 18 Dec 2025 06:26 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 18 Dec 2025 06:26 PM IST
सार

मंडावर थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर में कंचन और उसकी पत्नी मोनिका ने सल्फास खा लिया। परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। दोनों के दो बच्चों को रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Bijnor: Husband and wife consumed sulfas after quarreling with each other
अस्पताल में भर्ती पति-पत्नी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहबाजपुर गांव में कंचन (42) और उसकी पत्नी मोनिका (35) ने बृहस्पतिवार को आपस में झगड़ा होने के बाद जहर निगल लिया। हालत बिगड़ने पर दंपती को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

कंचन और उसकी पत्नी मोनिका दोपहर करीब एक बजे गांव के पास ही अपने मुर्गा फार्म पर पहुंचे। यहां पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर कंचन ने सल्फास निगल लिया। उधर से गुजर रही महिला ने यह नजारा देखकर आसपास के लोगों को खबर दी। मौके पर पहुंचे लोग कंचन को उठाकर अस्पताल जाने की तैयारी कर रहे थे कि तभी उसकी पत्नी मोनिका ने भी बचा हुआ सल्फास निगल लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर बिजनौर शहर के एक निजी अस्पताल लाया गया। जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि दोनों के बीच काफी समय से अनबन चल रही थी। आए दिन दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा होता था। दंपती की बड़ी बेटी नौ साल की है, जबकि बेटे की उम्र छह साल है। परिवार में कोई आर्थिक तंगी भी नहीं है। उधर अस्पताल में पहुंचे मोनिका के भाई ने बताया कि मोनिका नौकरी करना चाहती थी, जबकि कंचन नौकरी के पक्ष में नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों में मनमुटाव चल रहा था। सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि पति पत्नी ने जहर निगला है, आत्महत्या के प्रयास की जांच की जा रही है।

ये भी देखें...
Bijnor: दहेज की भूख ने ली नवविवाहिता की जान, 10 लाख और वैगनआर न मिलने पर हत्या का आरोप
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed