फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Historical silver coins found in excavation, it is written that year is 1191...

Bijnor: खुदाई में मिले चांदी के ऐतिहासिक सिक्के, लिखा है सन 1191, मजदूरों की आंखें चमकीं, फिर हुआ कुछ ऐसा...

Sun, 08 Dec 2024 01:25 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 08 Dec 2024 01:25 PM IST
सार

कब्रिस्तान में मनरेगा के तहत मजदूर खुदाई कर रहे थे। तभी उनकी कुदाल एक मटकी से टकराई। मटकी को खोलकर देखा तो सब हैरत में पड़ गए। 

विज्ञापन
Bijnor: Historical silver coins found in excavation, it is written that year is 1191...
खुदाई में मिले सिक्के। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव करौंदा चौधर में खुदाई के दौरान पौराणिक सिक्के मिले हैं। पुलिस ने सिक्कों को कब्जे में लेकर जिला प्रशासन को सूचना दी है। सिक्के पुरातत्व विभाग को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

 

Bijnor: Historical silver coins found in excavation, it is written that year is 1191...
गांव करौंदा चौधर में खुदाई करते मजदूर। - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को गांव करौंदा चौधर में मनरेगा के अंतर्गत कब्रिस्तान की दीवार बनाई जा रही थी। रोजगार सेवक के दिशा निर्देशन में काम चल रहा था। तभी एक मजदूर को खुदाई के दौरान मिट्टी की एक हांडी मिली। हांडी को खोलने पर उसमें से 15 सफेद रंग के पौराणिक सिक्के मिले। देखकर लगता है कि सिक्के चांदी के हैं। ग्राम प्रधान इकरार अंसारी को सूचना दी गई। इकरार अंसारी ने थाना कोतवाली देहात में जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पहुंचे और सिक्कों को कब्जे में ले लिया। राजेश कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन को सूचना दे दी गई है। उच्च अधिकारियों के आदेश अनुसार कार्य किया जाएगा। सिक्कों पर अरबी भाषा में कुछ लिखा हुआ है। एक व्यक्ति ने बताया कि सिक्कों पर सन 1191 लिखा है।
 
विज्ञापन

100 साल पहले यहीं बसा था गांव, अब है कब्रिस्तान
जिस स्थान पर खुदाई के दौरान सिक्के मिले हैं, बताया जाता है कि लगभग 100 वर्ष पूर्व गांव यहीं पर आबाद था। माना जा रहा है कि लगभग 100 वर्ष पूर्व गांव इस स्थान से हटकर लोग दूसरे स्थान पर जा बसे। 

पहले भी मिल चुकी हैं ऐतिहासिक मुद्राएं
साल 2019 में धामपुर के गांव हबीबवाला में एक बाग के पास खुदाई करते हुए चांदी के सिक्के मिले थे, जो कि सन 1888, 1885 के निर्मित बताए गए थे। साल 2019 में ही आठ मई को नगीना थाना क्षेत्र के गांव मोहल्ड़ वाला निवासी एक व्यक्ति से पुलिस ने ब्रिटिश काल के 70 चांदी के सिक्के बरामद किए थे। यह उसे गन्ने की बुवाई के दौरान खेत में दबे हुए मिले थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed