Bijnor : ट्रक और कार की जोरदार भिड़ंत, एक की मौत, पांच घायल
कोटद्वार मार्ग पर शाम लगभग सात बजे तेज रफ्तार ट्रक के सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई।टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए।कार में नजीबाबाद के गांव जट्टीवाला क्षेत्र के छह लोग सवार थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोटद्वार मार्ग पर बडिया के निकट कार और ट्रक की आमने- सामने से हुई भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल तीन को हायर सेंटर रेफर किया गया है। कोटद्वार मार्ग पर शाम लगभग सात बजे तेज रफ्तार ट्रक के सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई।टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए।कार में नजीबाबाद के गांव जट्टीवाला क्षेत्र के छह लोग सवार थे।
जट्टीवाला निवासी निवासी 35 वर्षीय सुखजीत सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जट्टीवाला के ही 40 वर्षीय सरवन सिंह, 35 वर्षीय बिट्टू, 48 वर्षीय सिंदर सिंह, 37 वर्षीय सतनाम सिंह और अवतार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हालत नाजुक होने पर सरवन सिंह, बिट्टू और सिंदर सिंह को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही सीओ गजेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी राधेश्याम घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। उधर जलालाबाद क्षेत्र में रोडवेज की चपेट में आकर बनेड़ा निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई।