फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Haridwar-Kashipur highway remained blocked for 12 hours, queue of vehicles extended for 30 km

Bijnor: 12 घंटे जाम रहा हरिद्वार-काशीपुर हाईवे, 30 किमी तक लगी वाहनों की कतार, जानें क्या रहा कारण

Wed, 25 Jun 2025 08:26 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 25 Jun 2025 08:26 PM IST
सार

30 km jam: कंटेनर और ट्रक की टक्कर के कारण हरिद्वार में एक युवक की मौत हो गई। इसके बाद जाम लग गया। नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर भी वाहनों की रफ्तार थम गई।

विज्ञापन
Bijnor: Haridwar-Kashipur highway remained blocked for 12 hours, queue of vehicles extended for 30 km
नजीबाबाद- चिड़ियापुर क्षेत्र में हाईवे पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाईवे 12 घंटे तक जाम रहा। हरिद्वार से भागूवाला के बीच 30 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। हरिद्वार और मंडावली थाना समेत बिजनौर यातायात पुलिस ने मोर्चा संभाला। खैर, बुधवार की दोपहर 12 बजे यातायात चालू हो सका। जाम को देखते हुए बिजनौर और नजीबाबाद से हरिद्वार की ओर जाने वाले वाहनों को बालावाली से निकाला गया।
विज्ञापन

 

हरिद्वार के गैंडीखाता में मंगलवार की रात करीब 12 बजे हरिद्वार से दिशा से आ रहे कंटेनर की एक ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में कंटेनर चालक बिहार के भभुआ निवासी आमिर की मौत भी हुई। जबकि ट्रक चालक घायल हो गया। मार्ग दुर्घटना के बाद से नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर वाहनों की रफ्तार थमी और कतार लगने लगी।
उधर, आषाढ़ मास की अमावस्या पर दूर-दूर से श्रद्धालु गंगा नदी में स्नान के लिए हरिद्वार जाते हैं। बुधवार की सुबह करीब चार बजे बड़ी संख्या में श्रद्धालु वाहनों से हरिद्वार के लिए निकले, लेकिन चिड़ियापुर क्षेत्र में पहुंचते ही जाम में फंस गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार दिशा में जाम गैंडीखाता से श्यामपुर तक और नजीबाबाद दिशा में यूपी बोर्डर भागूवाला तक पहुंच गया। राहगीर जाम में करीब 12 घंटे तक फंसे रहे। सुबह चार बजे जाम ने भयंकर रूप ले लिया। हरिद्वार के थाना श्यामपुर पुलिस जाम खुलवाने के प्रयास में लगी रही लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। हाईवे जाम होने पर बिजनौर की ओर से जाने वाले वाले वाहन हरिद्वार ही नहीं पहुंच पाए और जाम में फंसते रहे।
 
विज्ञापन

सुबह 8:30 बजे एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने बिजनौर की यातायात पुलिस को दिशा निर्देश जारी किए। इसके बाद ही ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया। नजीबाबाद के मंडावली से वाहनों को नांगल होते हुए बालावाली पुल की तरफ भेजा गया। वहीं बिजनौर से हरिद्वार जाने वाले वाहनों को भी बालावाली पुल से लक्सर होते हुए हरिद्वार की ओर रवाना किया गया। इसके साथ ही बिजनौर की यातायात पुलिस और मंडावली थाना प्रभारी रामप्रताप अपनी टीम के साथ बिजनौर के बॉर्डर को पार करते हुए हरिद्वार की सीमा में दाखिल हुए। बिजनौर की पुलिस टीम ने हरिद्वार पुलिस की मदद करते हुए किसी तरह से दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मौके से हटवाया। इसके साथ ही बिजनौर की पुलिस वाहनों को एक ही कतार में खड़ा करती रही। जिससे जाम और भयंकर रूप ना ले।
 

पूर्वी गंग नहर पटरी पर भी रही वाहनों की कतार
नजीबाबाद कोटद्वार मार्ग पर समीपुर से हरिद्वार जाने के लिए लोग पूर्वी गंग नहर पटरी को बाईपास के रूप में इस्तेमाल करते हैं। वाहन चालकों को जब पता लगा कि चिड़ियापुर में जाम है तो उन्होंने नहर पटरी से निकलना उचित समझा लेकिन हरिद्वार जनपद की सीमा में पहुंचने पर इस नहर पटरी पर भी वाहनों की कतार लग गई।

ये बोले एएसपी
जाम की सूचना मिलते ही मंडावली थाना पुलिस और यातायात पुलिस को सक्रिय कर दिया गया था। हरिद्वार पुलिस की मदद करते हुए जाम को खुलवाया गया। ताकि हाईवे पर वाहनों का संचालन सुचारु रूप से होता रहे। - संजीव वाजपेयी, एएसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed