{"_id":"66a0cd01e13797a5e202437c","slug":"bijnor-four-people-including-three-brothers-drowned-in-the-river-two-survived-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: खेत से लाैट रहे तीन सगे भाइयों समेत चार लोग नदी में डूबे, दो सुरक्षित बचे, दो की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: खेत से लाैट रहे तीन सगे भाइयों समेत चार लोग नदी में डूबे, दो सुरक्षित बचे, दो की तलाश जारी
Wed, 24 Jul 2024 03:15 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 24 Jul 2024 03:15 PM IST
विज्ञापन
नदी में डूबे दो भाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनाैर जनपद के अफजलगढ़ थानाक्षेत्र में गांव रफैतपुर में एक किसान के खेत से मजदूरी कर वापस लौट रहे तीन सगे भाई पीली नदी में डूब गए। इनमें से दो लोग नदी से सुरक्षित निकल आए। सूचना पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा युवकों को तलाश करने में जुट गए। सूचना पर पुलिस भी माैके पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव रफैतपुर निवासी ओमप्रकाश सिंह तेजपाल व जयसिंह पुत्र बलबीर तथा जयपाल सिंह पुत्र हरकेश सुबह 8 बजे गांव के ही विरेंद्र सिंह पुत्र रामचन्द्र के यहां गन्ने के खेत को नलाने के लिए गए थे। विरेंद सिंह का खेत, पीली नदी के पार है।
विज्ञापन
जब ये लोग सुबह वहां से निकले थे उस समय नदी में पानी नही था लेकिन जब वे करीब साढ़े बारह बजे घर वापस लौट रहे थे। तब तक नदी में जलस्तर बढ़ गया था।
ये सभी लोग पानी से निकल कर वापस आने लगे। जब ये तीनों नदी के बीच पहुंचे तो ओमप्रकाश सिंह तेजपाल व जयसिंह पानी में डूब गए। जबकि जयपाल व विरेंद्र पानी से किसी तरह से बाहर आ गए।
विज्ञापन
इन्होंने गांव आकर परिजनों सहित अन्य ग्रामीणों की सूचना दी। सभी लोग एकत्र होकर नदी में युवको की तलाश में जुट गए लेकिन युवको का कोई पता नही चल पाया है। दो भाई की नदी में तलाश जारी है।