Bijnor: किंग कोबरा देख उड़े वन अफसरों के होश, ये है कार्रवाई का नियम, टीम ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
Bijnor News : कालागढ़ में पहली बार किंग कोबरा देखकर वन अफसरों के होश उड़ गए। इसके बाद वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा। जानिए कार्रवाई का क्या नियम है।
विस्तार
बिजनौर जनपद के कालागढ़ में हाइडिल कॉलोनी में वन विभाग की टीम ने कर्मचारी के आवास से किंग कोबरा रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा। विशेष संरक्षित नियमों के चलते यह कार्रवाई की गई।
कॉलोनी स्थित प्रांजल भारद्वाज के आवास संख्या प्रथम 31 में बुधवार रात को परिवार वालों ने एक सांप देखा। इसके बाद प्रांजल ने कार्बेट टाइगर रिजर्व के त्वरित अनुक्रिया दल को सूचना दी। दल प्रभारी दीपक कुमार मौके पर पहुंचे।
यह भी पढ़ें: Mission 2024: आधे से ज्यादा भाजपा पदाधिकारी बदले जाएंगे, रालोद का समरसता अभियान फिर शुरू होगा
वहीं, किंग कोबरा देखते ही उन्होंने सभी को सतर्क कर दिया। जनता के सहयोग से दीपक कुमार ने सांप को नियंत्रण में किया। उन्होंने बताया कि वन्यजीव अधिनियम में इस सांप के लिए विशेष नियम हैं। सांप को विभाग के वाहन से ले जाकर वनों में छोड़ दिया।
यह भी पढ़ें: शामली: STF के हत्थे चढ़ा ISI का सदस्य, पूछताछ में किए चौंकाने वाले खुलासे, देश को दहलाने की थी साजिश