फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Forest department team captured Guldar in a cage in Nazeebabad

Bijnor: नजीबाबाद में वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, कई दिन से दहशत में थे ग्रामीण

Mon, 26 Feb 2024 11:18 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 26 Feb 2024 11:18 AM IST
सार

बिजनौर के नगीना में सोमवार सुबह एक गुलदार वन विभाग के पिंजरे में कैदा हो गया। गुलदार के क्षेत्र में सक्रिय होने के कारण ग्रामीणों और किसानों में दहशत बनी हुई थी। गुलदार के पिंजरे में फंस जाने के बाद उन्होंने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
Bijnor: Forest department team captured Guldar in a cage in Nazeebabad
पिंजरे में कैद हुआ गुलदार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में सोमवार सुबह वन विभाग की टीम को बड़ी कामयाबी मिली। यहां नगीना थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर में वन विभाग द्वारा खेत पर लगाए गए पिंजरे में गुलदार कैद हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले काफी दिनों से गुलदार का भय गांव में बना हुआ था। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है।

विज्ञापन


ग्राम फतेहपुर के प्रधान सोनू सिंह ने बताया कि पिछले दिनों गुलदार ने कई जानवरों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। गांव में गुलदार की दस्तक के बाद ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग की टीम ने पदम सिंह के खेत पर एक पिंजरा लगा दिया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: विकास की बात: विश्वस्तरीय बनेगा मेरठ का सिटी स्टेशन, आज PM मोदी रखेंगे आधारशिला, 473 करोड़ रुपये होंगे खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सोमवार की सुबह जब ग्रामीण खेत की तरफ गए तो पिंजरे में गुलदार को कैद देखकर शोर मच गया। बतातें चले कि पिछले साल एक बुजुर्ग महिला पर गुलदार ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

गन्ने को हथियार बनाकर महिला गुलदार से भिड़ गई थी और जैसे-तैसे अपनी जान बचा पाई थी। इस घटना के बाद वन विभाग ने कई दिन की कड़ी मशक्कत के बाद गुलदार को पिंजरे में कैद कर लिया था।

अब गांव में दूसरा गुलदार पिंजरे में कैद हुआ है, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। उधर वन दरोगा धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि गुलदार की आयु आदि के बारे में जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed