फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   PM Modi lay the foundation stone to built Meerut city station world clas

विकास की बात: विश्वस्तरीय बनेगा मेरठ का सिटी स्टेशन, आज PM मोदी ने रखी आधारशिला, 473 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Mon, 26 Feb 2024 11:04 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 26 Feb 2024 11:04 AM IST
सार

अगले कुछ वर्षों के अंदर ही मेरठ का सिटी स्टेशन विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस नजर आएगा। आज पीएम मोदी वर्चुअल रूप से 473 करोड़ की परियोजना की आधारशिला रखी। इस स्टेशन का चार मंजिला बनाया जाएगा। 

विज्ञापन
PM Modi lay the foundation stone to built Meerut city station world clas
पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेरठ सिटी स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाया जाएगा। 110 साल पहले अंग्रेज हुकूमत में बने सिटी स्टेशन की 473 करोड़ रुपये से सूरत बदलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को सिटी स्टेशन के प्रस्तावित नए भवन की वर्चुअल आधारशिला रखी। उन्होंने स्टेशन के नए भवन का शिलान्यास कर जनसभा को संबोधित भी किया। बता दें कि स्टेशन को चार मंजिला बनाया जाएगा। नए स्टेशन की डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार कर ली गई है। जल्द ही पुराने भवन को तोड़कर नए स्टेशन भवन का निर्माण शुरू किया जाएगा। नया स्टेशन तमाम आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।

विज्ञापन


अमृत भारत स्टेशन योजना के द्वितीय चरण में मेरठ सिटी स्टेशन को शामिल किया गया है। मेरठ सिटी स्टेशन को विश्व स्तरीय श्रेणी का बनाया जाएगा। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव इसकी घोषणा कर चुके हैं। 473 करोड़ रुपये नए स्टेशन बनाने के लिए रेल मंत्रालय ने जारी किए हैं।
विज्ञापन


अमृत भारत रेलवे योजना के तहत आज देशभर में 554 रेलवे स्टेशनों पर ऐसे आयोजन होंगे। जिनमें शिलान्यास और लोकार्पण शामिल हैं। इन स्टेशनों में मेरठ का स्टेशन भी शामिल है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल इन स्टेशनों के पुनर्विकास के अलावा रेलवे ओवरब्रिज व अंडरपास का शिलान्यास व उद्घाटन कर उन्हें राष्ट्र को समर्पित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Kisan Andolan: भाकियू का शक्ति प्रदर्शन आज, हाईवे पर ट्रैक्टर श्रृंखला बनाएंगे किसान, हर जिले में पुलिस अलर्ट

PM Modi lay the foundation stone to built Meerut city station world clas
मेरठ सिटी स्टेशन - फोटो : Amar Ujala

स्टेशन पर लगाईं दो बड़ी स्क्रीन
मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन परिसर में पीएम मोदी का वर्चुअल कार्यक्रम सुनने के लिए दो बड़ी स्क्रीन लगाई गईं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय सहकारिता मंत्री बीएन वर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम में भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत बाजपेयी, विधायक अमित अग्रवाल आदि जनप्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।

कंकरखेड़ा अंडरपास का भी किया शिलान्यास
पीएम मोदी कार्यक्रम के दौरान मेरठ कंकरखेड़ा रेलवे फाटक पर अंडरपास का भी शिलान्यास किया। यहां अंडरपास बनने के बाद रेलवे फाटक को बंद किया जाएगा। मेरठ-करनाल हाईवे पर रेलवे ओवरब्रिज पहले ही बन चुका है।

यह भी पढ़ें: Amar Ujala Samvad Live: मो. आसिफ बोले- अभी बहुत कुछ करना है देश के लिए, यहां तक आने की यात्रा भी बहुत दर्दनाक

PM Modi lay the foundation stone to built Meerut city station world clas
सिटी स्टेशन मेरठ - फोटो : अमर उजाला

गुजरती हैं 73 ट्रेनें, 18 हजार यात्री करते हैं सफर
सिटी स्टेशन से अप की 36 और डाउन की 37 ट्रेनों समेत 73 ट्रेन रोजाना गुजरती हैं। मेरठ से प्रतिदिन 16 हजार से 18 हजार तक यात्री ट्रेनों में यात्रा करते हैं। दिल्ली-मेरठ-सहारनपुर रेल खंड पर स्थित मेरठ सिटी जंक्शन से हापुड़-खुर्जा रेल मार्ग भी जुड़ता है।

क्रांतिधरा की थीम पर होगा स्टेशन
नए स्टेशन को 1857 की क्रांति धरा के अनुरूप बनाया जाएगा। स्टेशन परिसर में जनपद के शहीद क्रांतिकारियों की तस्वीर लगी होगी। जिले के ऐतिहासिक, पौराणिक और धार्मिक स्थलों की झांकियां भी स्टेशन पर प्रदर्शित की जाएंगी। महाभारत काल की तमाम स्मृतियां भी यहां देखने को मिलेंगी।

PM Modi lay the foundation stone to built Meerut city station world clas
कार्यक्रम में मौजूद नेता व जनप्रतिनिधि - फोटो : Amar Ujala

होटल और कॉन्कॉर्स भी बनाए जाएंगे
चारमंजिलें स्टेशन में तीसरी और चौथी मंजिल पर होटल बनाएं जाएंगे। फुटओवर ब्रिज की जगह कॉन्कोर्स बनेगा। एस्केलेटर लगेंगे। कॉन्कोर्स से न सिर्फ यात्री प्लेटफार्म पर आवागमन कर सकेंगे, बल्कि खानपान व जरूरी सामान भी खरीद सकेंगे। स्वचालित सीढ़ियों से कॉन्कोर्स पर आना-जाना सुगम होगा।

साधारण व वातानुकूलित वेटिंग रूम उच्चीकृत होंगे। सबसे नीचे रेलवे लाइन होंगी। प्लेटफार्मो को भी बड़ा किया जाएगा। टिकट विंडो के पास लॉज बनेगा, जहां यात्री बैठ सकेंगे। सरकुलेटिंग भी सुंदरीकरण बनेगा। व्यवस्था ऐसी होगी कि वाहन से उतरकर यात्री सीधे स्टेशन पर प्रवेश करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed