फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Forest Department allotted land

काश्तकारों को आवंटित कर दी वन विभाग की जमीन

Fri, 31 Jan 2020 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Bijnor: Forest Department allotted land
काश्तकारों को आवंटित कर दी वन विभाग की जमीन
विज्ञापन

बढ़ापुर (बिजनौर)। बढ़ापुर वन रेंज की 127 बीघा जमीन काश्तकारों को आवंटित कर दी गई। इस मामले में डीएम के आदेश पर बढ़ापुर वन रेंज की ओर से नजीबाबाद के तत्कालीन चकबंदी अधिकारी के विरुद्ध जालसाजी समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पुलिस में दर्ज कराए केस में बढ़ापुर रेंज के वन दरोगा मोहित कुमार ने कहा है कि राज्यपाल ने भारतीय वन अधिनियम 1927 की विज्ञप्ति धारा 20 के अधिकारों के तहत 21 अप्रैल 1988 को बढ़ापुर रेंज क्षेत्र के विजयपुर के खसरा संख्या 5/8 क्षेत्रफल 127 बीघा 18 बिस्वा को रिजर्व फारेस्ट घोषित किया था। भारतीय वन अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार धारा 20 के अधीन अधिसूचना जारी कर किसी भूमि को आरक्षित वन घोषित करने का अधिकार राज्यपाल के पास होता है। भूमि पर किसी व्यक्ति का किसी प्रकार का दावा समाप्त हो जाता है। आरोप लगाया गया कि नजीबाबाद के तत्कालीन चकबंदी अधिकारी राजेश कुमार देवरार ने काश्तकारों को अनुचित लाभ पहुंचाते हुए वन विभाग की भूमि जिस पर वन विभाग का पुराना वन खड़ा है और वन विभाग के कब्जे में है, को काश्तकारों को आवंटित कर दिया।
विज्ञापन

चकबंदी अधिकारी राजेश कुमार देवरार ने जुलाई 2014 में एक आदेश पारित कर भूमि को गलत ढंग से काश्तकारों को आवंटित कर सरकार को करोड़ों रुपयों की हानि पहुंचाई है। इस मामले की जानकारी होने पर डीएफओ नजीबाबाद ने इस संबंध में डीएम को पत्र लिखकर आरोपी चकबंदी अधिकारी के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया था। इसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने चकबंदी अधिकारी के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed