फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Five accused including three policemen sent to jail for demanding bribe of 20 lakhs

वसूली कांड: तीन पुलिसकर्मी समेत अब तक पांच को भेजा जेल, ट्रक चालक को बंधक बनाकर मांगी गई थी 20 लाख की रंगदारी

Wed, 01 Feb 2023 12:15 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 01 Feb 2023 12:15 AM IST
सार

वसूली कांड : तीन पुलिसकर्मी समेत अब तक पांच आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। आरोपियों ने ट्रक चालक को बंधक बनाकर 20 लाख की रंगदारी मांगी गई थी।

विज्ञापन
Bijnor: Five accused including three policemen sent to jail for demanding bribe of 20 lakhs
बिजनौर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर में सिगरेट से लदा ट्रक कब्जे में लेने और चालक को बंधक बनाकर 20 लाख की मांग करने के मामले में एक और सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुरादाबाद में चालक के पद पर तैनात इस सिपाही को गिरफ्तार करते हुए कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अब तक इस मामले में तीन पुलिसकर्मियों समेत पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

विज्ञापन


मंगलवार को शहर कोतवाली पुलिस ने मुरादाबाद की पुलिस लाइन से सिपाही महताब सिंह मावी पुत्र भोले सिंह निवासी अकबरपुर इच्छाबाद थाना हस्तिनापुर जिला मेरठ को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


बता दें कि अमरोहा के गांव भीकनपुर मूढ़ा के रहने वाले मोहम्मद सालिम का ट्रक असम से सिगरेट भरकर मुजफ्फरनगर के लिए निकला था। इस ट्रक को 27 जनवरी की सुबह बैराज चौकी के पास दो पुलिसकर्मियों समेत चार लोगों ने खुद को एनसीबी टीम बताते हुए ट्रक को कब्जे में लेकर मंडी में खड़ा दिया और चालक तारिक को बंधक बना लिया था। चालक के फोन के जरिए ट्रक स्वामी से 20 लाख रुपये की मांग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: बद्दो की पत्नी ऑस्ट्रेलिया में, बेटे सिकंदर पर कसा शिकंजा, आखिर कब दबोचा जाएगा ढाई लाख का इनामी
 

इस मामले में रविवार को शहर कोतवाली पुलिस ने जिला मुरादाबाद के गांव लालपुर निवासी गुड्डू व साजिद, शहर कोतवाली के बैराज चौकी पर तैनात सिपाही लोकेंद्र और सिपाही सोनू यादव को गिरफ्तार करते हुए सोमवार को जेल भेज दिया। इस मामले में मुरादाबाद में तैनात दो सिपाहियों की संलिप्तता भी सामने आई। सिपाही महताब को पकड़ लिए जाने के बाद अब ट्रक से सिगरेट गायब करने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: Suicide: फरहा ने दुष्यंत को जन्मदिन पर दिया था फोन, धर्म परिवर्तन का बनाया दवाब, पूछताछ में उगले में बड़े राज

मंगलवार को गिरफ्तार किया गया आरोपी सिपाही महताब सिंह मावी एसएसपी मुरादाबाद की गाड़ी का चालक भी बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed