फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor first in issuing license to Khandasari unit

बिजनौर खांडसारी इकाई के लाइसेंस जारी होने मे सूबे मे प्रथम

Wed, 26 Aug 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bijnor first in issuing license to Khandasari unit
खांडसारी इकाई के लाइसेंस जारी होने में बिजनौर प्रथम
विज्ञापन

बिजनौर। खांडसारी इकाईयों के नए लाइसेंस जारी किए जाने में सूबे में बिजनौर पहले स्थान पर है। अब तक करीब तीन दर्जन नए लाइसेंस जारी हुए हैं। इससे चीनी मिलों पर गन्ने का दवाब कम होगा। जबकि मानकों का पालन नहीं करने पर डीएम के निर्देश पर दो मिनी क्रैशर को उखड़वा दिया है।
शासन ने खांडसारी इकाइयों को बड़ी राहत दी है। नए लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया सरल कर दी है। घर बैठे आनलाइन आवेदन होता है। साथ ही गन्ना खरीद पर गन्ना क्रय कर व मंडी शुल्क समाप्त कर दिया है। किसान भी क्षैतिज (खड़ा) पावर कोल्हू लगा सकता है। इसका नतीजा सामने आ रहा है। व्यापारी नये लाइसेंस के लिए आवेदन कर रहे हैं।
विज्ञापन

सहायक चीनी आयुक्त डीपी मौर्य ने बताया कि अब तक नये पेराई सत्र के लिए 29 लाइसेंस जारी हो चुके हैं। जिला प्रदेश में प्रथम है। सूबे में कुल 150 लाइसेंस जारी हुए हैं। सहायक आयुक्त ने बताया कि मिनी क्रेशर लगाने में मानकों का पालन किया जाए। डीएम रमाकांत पांडेय इसको लेकर सख्त हैं। चीनी मिल से साढ़े सात किलोमीटर से अधिक दूरी पर ही मिनी क्रेशर लग सकता है। नियमों का पालन नहीं करने पर दो मिनी क्रेशरों को उखड़वा दिया गया है। कहा कि पिछले साल खांडसारी इकाईयों ने बिजनौर जैसी क्षमता वाली दो चीनी मिल से अधिक गन्ना पेरा है। क्रेशर की संख्या बढ़ने से चीनी मिलों पर गन्ने पिराई का दवाब कम होगा। किसान समय से गन्ना डाल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed