{"_id":"5fc932588ebc3e9bed14c752","slug":"bijnor-farmers-are-frozen-at-up-gate-bijnor-news-mrt5139342195","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी गेट पर जमे हुए हैं बिजनौर के किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी गेट पर जमे हुए हैं बिजनौर के किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। दिल्ली के बुराड़ी मैदान में धरना दे रहे राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने धरना खत्म यूपी गेट पर जाम लगा दिया है। भाकियू कार्यकर्ता अब भी गाजियाबाद में यूपी गेट पर जमे हुए हैं।
राष्ट्रीय किसान मजदूूर संगठन के वेस्ट यूपी महासचिव कैलाश लांबा के अनुसार किसान कई दिन से बुराड़ी मैदान में धरना दे रहे थे लेकिन सरकार किसानों के साथ आकर वार्ता करने को तैयार नहीं थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह ने अब आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बुराड़ी मैदान पर चल रहा धरना खत्म करा दिया है। लेकिन किसान अपने घर नहीं आए हैं। उन्होंने बताया कि किसानों ने यूपी गेट पर जाम लगा दिया है।
भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने बताया कि किसान पूरी तरह से दिल्ली में नहीं पहुंचे हैं लेकिन दिल्ली जाम हो गई है। दिल्ली में कई किमी लंबा जाम है। उन्होंने बताया कि किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार से वार्ता चल रही है। बताया कि किसानों को हर हाल में फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल खरीद की गारंटी चाहिए। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट हर हाल में लागू होनी चाहिए।