Bijnor: जमीनी विवाद में किसान की गोली मारकर हत्या, शव गांव में पहुंचते ही उमड़ी भीड़, पुलिस फोर्स तैनात
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में रविवार को एक किसान की जमीनी विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार को किसान का शव जैसे ही गांव में पहुंचा तो भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। वहीं हंगामे की आशंका से पुलिस फोर्स गांव में मौजूद है।
विस्तार
जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह मृतक गोविंदा का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचने पर काफी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं मौके उपजिलाधिकारी नगीना शेलेन्द्र कुमार, तहसीलदार संतोष कुमार,सीओ नगीना संग्राम सिंह सहित अफजलगढ़, शेरकोट, व नगीना पुलिस मौके पर मौजूद है।
यह भी पढ़ें: न्यूटिमा विवाद: सपा विधायक अतुल प्रधान आज से करेंगे अनशन, कलक्ट्रेट में भारी फोर्स तैनात, निगम ने उतरवाए बैनर
मृतक के घर सांत्वना व शोक संवेदना व्यक्त करने वाले लोगो का तांता लगा हुआ है। वहीं रिस्तेदारो ने बताया कि गोली बारी व झगड़े के दौरान घायल हुए मृतक की मां बीरोबाई के घर आने पर युवक का अंतिम संस्कार किया जाएगा। साथ ही पुलिस अंतिम संस्कार शीघ्र कराने को प्रयासरत है, जिसके लिए ग्रामीणों में भारी विरोध है।
मृतक गोविंद ने कादराबाद बीएसए इण्टर कॉलेज से 12 वीं तक कि पढ़ाई की है और वह अविवाहित है। बता दें कि मृतक युवक गोविंद ने झगड़े के दौरान मोबाइल से वीडियो बनाकर इंस्ट्राग्राम पर भी अपलोड की थी।
वहीं आरोपी के दो बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी भूपेन्द्र टेलिविजन एक्टर है और उसके विवाह के दौरान कई छोटी-बड़ी फिल्मों के कलाकार शामिल हुए थे, जिसमें मैकमोहन जैसे लोग शामिल हुए। वहीं कोरोना काल से आरोपी गांव में अधिकतर मौजूद रहता था।