फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Ex-servicemen campaign and distribute flags on Armed Forces Flag Day

Bijnor : पूर्व सैनिकों ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर चलाया अभियान, वितरित किए झंडे

Wed, 07 Dec 2022 02:55 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 07 Dec 2022 02:55 PM IST
सार

Bijnor News : पूर्व सैनिकों ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने झंडे भी वितरित किए।

विज्ञापन
Bijnor: Ex-servicemen campaign and distribute flags on Armed Forces Flag Day
बिजनौर में पूर्व सैनिकों ने झंडे बांटे। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर पूर्व सैनिकों ने देश की रक्षा, एकता और अखंडता में शसस्त्र सैनिकों की कुर्बानियों और योगदान को नमन करते हुए झंडे वितरित किए।

विज्ञापन


विज्ञापन


पूर्व सैनिक सुशील कुमार शुक्ला, विजय वीर सिंह, गंगाधर शर्मा, विजय सिंह राणा, नरपाल सिंह, कपिल सिंह राठी के नेतृत्व में सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर झंडा वितरण अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल के सीटीओ सुनील जखवाल के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों के साथ एनसीसी कैडेटों ने झंडा दिवस अभियान में सहयोग किया। 

यह भी पढ़ें: Meerut: आखिर खुल गया दिल्ली के मानव की हत्या का राज, मेरठ में मिली सिर कटी लाश, कातिल ने उगला पूरा राज

पूर्व सैनिकों ने सीओ गजेंद्र पाल सिंह, तहसीलदार कमलेश कुमार, ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह के कार्यालय पहुंचकर सशस्त्र सेना का झंडा लगाया और सशस्त्र सेनाओं के राष्ट्र निर्माण में योगदान की चर्चा की।

यह भी पढ़ें: मेरठ: MJMC टॉपर वंशिका को अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक और मुस्कान को मिलेगा मुरारी लाल माहेश्वरी स्वर्ण पदक

आरआर मोरारका के सीटीओ के नेतृत्व में स्कूल के एनसीसी केडिटों सार्थक, नरवाल, रंतिदेव, रिया राजपूत, तानिया सहित विभिन्न एनसीसी कैडेटों ने झंडा दिवस अभियान में पूर्व सैनिकों के साथ प्रतिभाग किया। इससे पूर्व पूर्व सैनिक मंडावली थाने पहुंचे पूर्व सैनिकों ने मंडावली के थानाध्यक्ष नरेंद्र गौड़ सहित सिपाहियों को झंडा लगाकर उनका अभिवादन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed