फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Entering the police station, set fire to the home guard's bike, then the drug addict ran away laughing

Bijnor: थाने में घुसकर होमगार्ड की बाइक में लगाई आग, फिर हंसता हुआ भाग गया नशेड़ी

Mon, 07 Oct 2024 05:03 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 07 Oct 2024 05:03 PM IST
सार

एक महिला ने अपने नशेड़ी बेटे के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। पुलिस घर के चक्कर लगा रही थी। नशेड़ी खुद ही थाने पहुंच गया और बाइक में आग लगा दी।

विज्ञापन
Bijnor: Entering the police station, set fire to the home guard's bike, then the drug addict ran away laughing
सांकेतिक फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धामपुर कोतवाली परिसर में रविवार देर रात होमगार्ड की बाइक में एक नशेड़ी ने आग लगा दी और थाने से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

 

पुलिस क्षेत्राधिकारी सरवम सिंह ने बताया कि नई सराय निवासी फिरोज पुत्र एहसान अपने परिवार के सदस्यों से आए दिन मारपीट करता है। फिरोज की मां शहाना ने पुलिस में उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी थी। पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के प्रयास में थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रात्रि करीब 11.45 बजे आरोपी फिरोज पुलिस कोतवाली में आया गया। गेट के पास मिलक जहांगीराबाद निवासी होमगार्ड सीताराम की मोटरसाइकिल में पेट्रोल की टंकी का पाइप खोलकर आग लगा दी और फरार हो गया। आरोपी फिरोज नशेड़ी है। गांजा, सुल्फा और शराब का सेवन करता है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बुरी तरह हंसता हुआ भाग गया। फरार आरोपी को पुलिस ने कुछ देर बाद गिरफ्तार कर चालान कर दिया। सीओ का कहना है कि फिरोज की मां और होमगार्ड सीताराम की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज पर कार्रवाई की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed