फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Engineer dies in collision between dumper and car, driver injured, Vaibhav was returning to duty

Bijnor: डंपर और कार टक्कर से इंजीनियर की मौत, चालक घायल, होली मनाकर ड्यूटी पर लाैट रहे थे वैभव

Sun, 16 Mar 2025 01:51 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sun, 16 Mar 2025 01:51 PM IST
सार

बिजनौर में कोतवाली मार्ग पर गढ़ी के पास हुए हादसे में एक इंजीनियर की दर्दनाक माैत हो गई। वहीं कार का चालक घायल हुआ है। इंजीनियर वैभव अपने घर होली मनाकर वापस ड्यूटी पर लाैट रहे थे।

विज्ञापन
Bijnor: Engineer dies in collision between dumper and car, driver injured, Vaibhav was returning to duty
वैभव का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद में होली मनाने के बाद घर से ड्यूटी पर गाजियाबाद जा रहे नगीना निवासी इंजीनियर वैभव त्यागी (32) की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि कार चालक गंभीर रुप से घायल हुआ है। यह हादसा बिजनौर कोतवाली मार्ग पर गांव गढ़ी के पास डंपर की कार में टक्कर लगने से हुआ।
विज्ञापन


नगीना की फ्रेंडस कॉलोनी निवासी वैभव त्यागी पुत्र स्व. भोपाल त्यागी गाजियाबाद जाने के लिए घर से निकले। वह नगीना से सलमान (34) पुत्र रशीद अहमद निवासी सैय्यदवाड़ा नगीना की कार में सवार हो गए। इनकी कार गांव रशीदपुर गढ़ी के पास पहुंची तो सड़क पर चीनी मिल से निकलने वाली गन्ने की मैली बिखरी पड़ी थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: पश्चिम क्षेत्र में 45 साल में केवल दो महिला जिलाध्यक्ष बना पाई भाजपा, इस बार उम्मीद
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बताया गया कि सुबह के वक्त हुई बूंदाबांदी के चलते मैली ने कीचड़ का रुप ले लिया। इसी कीचड़ पर कार अनियंत्रित हो गई और डंपर से जा टकराई। जिसमें वैभव त्यागी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार चालक सलमान गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल हो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि वैभव त्यागी बीटेक करने के बाद गाजियाबाद की एक कंपनी में नौकरी करते थे। अब होली पर अपने घर आए थे। मृतक के भाई अनुभव त्यागी नगीना में युवा भाजपा नेता हैं।

सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि सड़क पर मैली बिखरने से कीचड़ जमा थी, जिसके चलते कार और डंपर की टक्कर हो गई। डंपर चालक को पकड़ लिया गया है। डंपर को भी कब्जे में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed