फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor encounter: The last rites of prize crook Aditya Rana took place at Ramganga Ghat

UP: ढाई लाख के इनामी का हुआ अंतिम संस्कार, परिजनों ने मुठभेड़ पर उठाए सवाल, क्राइम ब्रांच करेगी जांच

Thu, 13 Apr 2023 10:42 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 13 Apr 2023 10:42 PM IST
सार

Bijnor Encounter : गुरुवार को ढाई लाख के इनामी का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, परिजनों ने मुठभेड़ पर सवाल उठाए हैं। अब क्राइम ब्रांच की टीम मुठभेड़ की जांच करेगी।

विज्ञापन
Bijnor encounter: The last rites of prize crook Aditya Rana took place at Ramganga Ghat
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ढाई लाख के इनामी बदमाश आदित्य राणा का अंतिम संस्कार चंद रिश्तेदारों के बीच ठाकुरद्वारा रोड स्थित राम गंगा घाट पर किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान रामगंगा घाट पर पुलिस मौजूद रही। इस दौरान आदित्य राणा के परिजनों ने पुलिस मुठभेड़ पर सवाल भी खड़े किए हैं।

विज्ञापन


मंगलवार रात दो बजे पुलिस से मुठभेड़ में मारे गए ढाई लाख के इनामी बदमाश आदित्य राणा का शव बुधवार शाम उसके गांव राणा नंगला पहुंच गया था। उसके पिता राजपाल सिंह अपनी पुत्री मोनिका के पास लखनऊ थे, जबकि भाई ग्राम प्रधान चंद्रवीर उर्फ बिट्टू 22 मार्च को हुई पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी के कारण बिजनौर जेल में बंद था। हालांकि बिट्टू की कोर्ट से जमानत हो गई थी, लेकिन जेल से बाहर नहीं आया था। 

विज्ञापन

वहीं गुरुवार को राजपाल व बिट्टू के पहुंचने के बाद दोपहर करीब 11:00 बजे रामगंगा घाट पर आदित्य राणा का अंतिम संस्कार किया गया। उसके ग्राम प्रधान भाई चंद्रवीर उर्फ बिट्टू ने मुखाग्नि दी। आदित्य राणा के अंतिम संस्कार में उसके चंद रिश्तेदार व परिवार के करीबी सदस्य ही मौजूद रहे।

बोले परिजन, आदित्य को मारने से पहले दी गईं यातना
आदित्य के परिजनों का कहना है कि पुलिस ने उसको कहीं अन्य स्थान से उठा कर पहले तरह-तरह की यातनाएं दीं, फिर उसका एनकाउंटर किया गया। रामगंगा घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान आदित्य राणा के परिजनों ने उसके शरीर पर चोट के निशान देख कर पुलिस पर आरोप लगाया है। 

यह भी पढ़ें: UP Encounter : 36 घंटे में तीन बड़े इनामी ढेर, पश्चिम से प्रयागराज तक खौफ खत्म, इनकी दहशत से कांपते थे लोग

परिजनों ने पुलिस व आदित्य की मुठभेड़ पर भी सवाल खड़े किए हैं। बुधवार शाम आदित्य राणा का शव गांव पहुंचने की सूचना मिलते ही आसपास के कई गांवों के ग्रामीण उसको देखने गांव पहुंचने शुरू हो गए थे।

यह भी पढ़ें: Asad Encounter: हैरान कर देगा अतीक के बेटे असद का ये सच, खूब सुर्खियों में आया था नाम, अब मुठभेड़ में हुआ ढेर

प्रभारी निरीक्षक क्राइम ब्रांच करेंगे पुलिस मुठभेड़ की जांच
पुलिस मुठभेड़ में आदित्य राणा के मारे जाने के मामले में दर्ज हुए मुकदमे की जांच क्राइम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक करेंगें। गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक क्राइम ब्रांच ने घटना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्हें मौके से पिस्टल के आठ खोके भी मिले।

विज्ञापन

मंगलवार देर रात दो बजे ढाई लाख के कुख्यात इनामी बदमाश आदित्य राणा को पुलिस और एसओजी टीम ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था। प्रभारी निरीक्षक स्योहारा राजीव चौधरी की ओर से आदित्य राणा व एक अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। मुठभेड़ के इस मुकदमे की जांच क्राइम ब्रांच के प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार वर्मा को सोंपी गयी है। 

यह भी पढ़ें: Atiq Ahmed: इसी साल मेरठ में होना था असद का निकाह, एनकाउंटर से पहले यहीं पर काटी थी फरारी

गुरुवार को क्राइम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार वर्मा ने घटना स्थल पर पहुंच कर निरीक्षण किया और घटना स्थल पर कई बिंदुओं पर अलग अलग तरह से जांच की। इस दौरान पुलिस को नाइन एमएम पिस्टल के पांच खोके मुठभेड़ स्थल से व तीन नहर के पास से मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed