फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Emergency landing of Pawan Hans helicopter made in Afzalgarh, two pilots and passengers safe

बिजनौर: अफजलगढ़ में कराई गई पवनहंस हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, दो पायलट व यात्री सुरक्षित

Mon, 31 Oct 2022 12:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 31 Oct 2022 12:53 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में थाना अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव मीरापुर चौराहे पर इमरजेंसी हेलीकॉप्टर की लैंडिंग कराई गई। मौके पर भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई। बताया कि पायलट व यात्री सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
Bijnor: Emergency landing of Pawan Hans helicopter made in Afzalgarh, two pilots and passengers safe
हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में थाना अफजलगढ़ क्षेत्र में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। लैंडिंग के दौरान मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए। बताया गया कि हेलीकॉप्टर में दो पायलट व एक यात्री सवार थे। फिलहाल दोनों सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि इंजन गर्म होने के कारण इमरजेंसी लैंडिंग की गईl

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी केअनुसार देहरादून से हल्द्वानी जा रहा पवन हंस कंपनी का हेलीकॉप्टर रेड सिगनल होने के कारण गांव मीरापुर के एक खेत में इमरजेंसी में उतारना पड़ा। हेलीकाॅप्टर में दो पायलट सहित तीन लोग सवार थे, जो सकुशल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ईसाई बनाए 400 हिंदूओं का दर्द: अंधेरी रात में मोमबत्ती की रोशनी में पढ़वाते थे ग्रंथ, क्रिसमस पर था बड़ा प्लान

सोमवार को पवन हंस कंपनी का एक हेलीकाॅप्टर जो देहरादून से हल्द्वानी के लिए जा रहा था। जब वह सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव मीरापुर मोदीवाला के समीप पहुंचा तो अचानक हेलीकाॅप्टर में कोई तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते रेड सिगनल हो गया। इसके बाद हेलीकाॅप्टर को नागेन्द्र सिंह के खाली पड़े खेत में उतारना पड़ा।
 

हेलीकाॅप्टर को पायलट कैप्टन राजकुमार यादव चला रहे थे। उनके साथ सह पायलट कैप्टन रत्नेश सिंह तथा यात्री अरुण कुमार सिंह ब्यूरो आफ सिविल डिफेंस डायरेक्टर देहरादून मौजूद थे। ये तीनों लोग हेलीकॉप्टर से देहरादून से हल्द्वानी जा रहे थे। पायलेट राजकुमार यादव ने बताया कि रेड सिगनल मिलने के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।
 

दोनों पायलट व यात्री सुरक्षित हैं। पायलट राजकुमार यादव ने बताया कि देहरादून से इंजीनियर आ रहे हैं उनके आने के बाद ही यहां से टेकऑफ किया जाएगा। सूचना पर निरीक्षक अनोखेलाल गंगवार मय पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे। मौके पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed