Bijnor: भाजपा ने बिजनौर की आठों विधानसभा सीटों पर घोषित किए प्रभारी, नगीना प्रभारी बने महेंद्र प्रजापति
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बिजनौर की आठों विधानसभा सीटों के लिए प्रभारी घोषित कर दिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद जारी सूची में बिजनौर नजीबाबाद से लेकर नूरपुर तक की सभी सीटों पर अलग-अलग नेताओं को जि़म्मेदारी सौंपी गई है।
विस्तार
भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देना शुरू कर दिया है। पार्टी ने जिले की आठों विधानसभा सीटों पर विधानसभा प्रभारियों की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद 11 नवंबर को जारी सूची में बिजनौर जिले की सभी सीटों पर अलग-अलग नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन की इस घोषणा को आगामी चुनाव के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
नगीना में महेंद्र प्रजापति को बनाया प्रभारी
घोषित सूची के अनुसार नजीबाबाद विधानसभा का प्रभारी ओमप्रकाश गोला, नगीना (सुरक्षित) का महेंद्र प्रजापति, बढ़ापुर का सतीश अग्रवाल और धामपुर का चंद्रभान भाटी को बनाया गया है। इसी तरह नहटौर (सुरक्षित) की जिम्मेदारी पूरनलाल सैनी, बिजनौर की विकास पंवार, चांदपुर की डॉ. ऋषिपाल नागर और नूरपुर विधानसभा की जिम्मेदारी युधवीर सिंह को सौंपी गई है।
प्रभारियों को मिली जि़म्मेदारी
पार्टी संगठन के स्तर पर इन प्रभारियों के माध्यम से विधानसभा क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाने की रणनीति है।