फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Elephant body found in forest of Badhapur forest range, two died in 10 days

Bijnor: जंगल में पड़ा मिला हाथी का शव, वन विभाग में मचा हड़कंप, 10 दिन के भीतर दो हाथी की मौत

Thu, 20 Jul 2023 02:38 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 20 Jul 2023 02:38 PM IST
सार

Bijnor News : जंगल में हाथी का शव मिलने से वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। बिजनौर में 10 दिन के भीतर दो हाथी की मौत हो गई।

विज्ञापन
Bijnor: Elephant body found in forest of Badhapur forest range, two died in 10 days
हाथी की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद में नजीबाबाद वन प्रभाग की बढ़ापुर वन रेंज की ढ़करिया बीट के कक्ष संख्या तीन के जंगल में बृहस्पतिवार को हाथी का शव पड़ा होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। बढ़ापुर रेंज के वन क्षेत्रधिकारी जितेंद्र कुमार रेंज के वनकर्मियों को साथ लेकर मौके की ओर दौड़े। हाथी का शव देखने पर प्रतीत होता है कि शव करीब दो-तीन दिन पहले का है। मृत हाथी के शरीर पर कई गंभीर घाव है। 

विज्ञापन


वन विभाग का मानना है कि यह मौत हाथी और बाघ के बीच हुए संघर्ष में हुई है। बाघ के हमले में बुरी तरह जख्मी होकर हाथी ने दम तोड़ा है। बढ़ापुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मृत हाथी की अनुमानित आयु तीन या चार साल के बीच की है और हाथी की मौत बाघ के साथ हुए संघर्ष के बाद हुई है। हाथी की मौत के संबंध में वन विभाग के उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन

उधर, बढ़ापुर वन रेंज में हाथी की मौत की 10 दिन के भीतर यह दूसरी घटना है। 10 जून को बढ़ापुर रेंज के अनुभाग जहानाबाद खोबड़ा के कक्ष संख्या चार बरखेड़ा के जंगल में करीब 12 वर्षीय एक नर हाथी का शव पड़ा मिला था, जिसकी मौत बीमारी से होना मानी गई थी। बढ़ापुर रेंज में 10 दिन के भीतर दो हाथियों के मरने की घटना को लेकर वन विभाग में हड़कंप मचा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed