{"_id":"646c3fefece171654e008a53","slug":"bijnor-drunken-husband-killed-his-wife-in-chandak-last-night-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: शराबी पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, गंडासे से ताबड़तोड़ वार कर वारदात को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: शराबी पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, गंडासे से ताबड़तोड़ वार कर वारदात को दिया अंजाम
Tue, 23 May 2023 10:17 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 23 May 2023 10:17 AM IST
सार
बिजनौर जनपद के चंदक में एक पति ने पत्नी को धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी पति फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शराब के नशे में पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। थाना मंडावर के द्वारिकापुरी गांव में सोमवार की रात्रि शराबी पति विजेंद्र ने अपनी पत्नी नीलम को गंडासे से काटकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि द्वारिकापुरी गांव निवासी विजेंद्र शराब पीने का आदी है। उसकी पत्नी शराब पीने का विरोध करती थी। सोमवार रात्रि भी पति-पत्नी में शराब पीने को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद पति विजेंद्र ने घर में रखें गंडासे से पत्नी नीलम पर कई बार की है, जिसमें नीलम की गर्दन और हाथ आदि पर धारदार हथियार से वार करने के चोटों के निशान हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: वंदे भारत एक्सप्रेस को देखने के लिए लगी भीड़, समय सारिणी जारी, गाजियाबाद-मुजफ्फरनगर स्टेशन पर स्टॉपेज नहीं
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पहुंची मंडावर पुलिस ने मृतका नीलम का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शराबी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।