फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor DM Orders Salary Hold for Non-Cooperative Staff in SIR; BLOs Directed to Finish Work by December 4

BiJnor: SIR में सुस्ती पर डीएम सख्त-सहयोग न करने वालों का वेतन रोके जाने के आदेश, 4 दिसंबर तक का अल्टीमेटम

Tue, 25 Nov 2025 09:15 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 25 Nov 2025 09:15 PM IST
सार

Baghpat News: बिजनौर में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) कार्य में धीमी प्रगति पर डीएम जसजीत कौर ने नाराज़गी जताई है। उन्होंने सभी बीएलओ, एसडीएम व अधिकारियों को 4 दिसंबर तक हर हाल में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। सहयोग न करने वाले रोजगार सेवकों और पंचायत सहायकों का वेतन रोकने के आदेश भी जारी किए गए।

विज्ञापन
Bijnor DM Orders Salary Hold for Non-Cooperative Staff in SIR; BLOs Directed to Finish Work by December 4

विस्तार

बिजनौर जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) कार्य में धीमी गति को देखते हुए डीएम जसजीत कौर ने सोमवार शाम कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार, नोडल अधिकारियों व सभी बीएलओ को साफ निर्देश दिए कि 4 दिसंबर तक गणना प्रपत्रों का वितरण और संकलन हर हाल में पूरा किया जाए। डीएम ने चेतावनी दी कि जो रोजगार सेवक और पंचायत सहायक गणना प्रपत्र जमा कराने में सहयोग नहीं कर रहे हैं, उनका वेतन तुरंत रोका जाए।

विज्ञापन


डिजिटाइजेशन में रोज 10 प्रतिशत प्रगति अनिवार्य
बैठक में डीएम ने कहा कि प्रतिदिन कम से कम 10% डिजिटाइजेशन प्रगति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को रोजाना रिपोर्ट लेने के निर्देश दिए और ग्राम प्रधानों व पंचायत सहायकों की भागीदारी बढ़ाने को कहा।
विज्ञापन

 

श्रेष्ठ कार्य करने वाले बीएलओ होंगे सम्मानित
डीएम जसजीत कौर ने बीएलओ को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जो कर्मचारी सबसे तेज और उत्कृष्ट कार्य करेंगे, उन्हें जिला प्रशासन सम्मानित करेगा। नगर निकाय क्षेत्रों में अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभासदों, स्वयंसेवकों और शिक्षित युवाओं की मदद से अधिक से अधिक फॉर्म भरवाए जाएं।

मतदाताओं से अपीलफॉर्म भरें और हस्ताक्षर कर जमा करें
डीएम ने बताया कि जिन मतदाताओं के फॉर्म बीएलओ को प्राप्त हो जाएंगे, उनके नाम 9 दिसंबर 2025 को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में शामिल कर लिए जाएंगे।

फॉर्म संकलन की अंतिम तिथि: 4 दिसंबर 2025
ड्राफ्ट लिस्ट पर आपत्तियां: 8 जनवरी 2026 तक
अंतिम निर्वाचक नामावली प्रकाशन: 7 जनवरी 2026 

बैठक में सीडीओ रणविजय सिंह, एडीएम वान्या सिंह, अंशिका दीक्षित, कुणाल रस्तोगी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

शिविर लगाकर बीएलओ ने भरवाए 1000 प्रपत्र
बास्टा व बीबीपुरा क्षेत्र में मंगलवार को बारातघर परिसर में प्रधान पति असलम कुरैशी के सहयोग से बीएलओ ने विशेष शिविर लगाया। यहाँ लगभग 1000 गणना प्रपत्र भरवाए गए।

दोनों क्षेत्रों के 10 बूथों से बीएलओ व सुपरवाइजरों ने लोगों को फॉर्म भरने व समय पर जमा करने के लिए जागरूक किया। शिविर में प्रतिभा शर्मा, शमशाद अली, विमला, हरपाल, वरुण गोयल, अजरा खातून, गुलशन परवीन, जितेंद्र कुमार, गौरव कुमार, कृष्णपाल, वजीर अहमद और लेखपाल अक्षय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed