{"_id":"63789a688123de552a62dd31","slug":"bijnor-dm-heard-the-problems-of-the-complainants-in-tehsil-solution-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: नगीना में आयोजित संपूर्ण तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: नगीना में आयोजित संपूर्ण तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं
Sat, 19 Nov 2022 02:27 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 19 Nov 2022 02:27 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शनिवार को नगीना तहसील सभागार में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में फरियादियों की समस्याओं का सुना।
विज्ञापन
समस्याएं सुनते डीएम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नगीना में आयोजित संपूर्ण तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को नगीना के तहसील सभागार में जिला अधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित तहसील संपूर्ण समाधान दिवस मैं जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक दोपहर करीब 12 बजे पहुंचे। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के तहसील समाधान दिवस में पहुंचते ही फरियादियों की लाइन लग गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: शिवम बन युवती से की दोस्ती, दुष्कर्म, असलियत खुली तो मुजम्मिल बोला- श्रद्धा की तरह 35 टुकड़े कर दूंगा
समाधान दिवस में राशन कार्ड नहीं बनने, एक ग्रामीण के एक व्यक्ति द्वारा जमीन का बैनामा कराने के नाम पर 14 लाख रुपए की रकम हड़पने, कब्रिस्तान की जगह पर अवैध तौर पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण किए जाने, नगर के कई मोहल्लों में टूटी सड़कों के ना बनाए जाने संबंधी काफी शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखी गई।
जिलाधिकारी ने अधीनस्थ अधिकारियों से शिकायत कर्ताओं की शिकायत को तय समय सीमा के भीतर निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी शुभ सूचित, थाना प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजकुमार सहित सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।