फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Shivam befriended a girl, asauled her, Muzammil said I will cut into 35 peaces

Meerut: शिवम बन युवती से की दोस्ती, दुष्कर्म, असलियत खुली तो मुजम्मिल बोला- श्रद्धा की तरह 35 टुकड़े कर दूंगा

Sat, 19 Nov 2022 01:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 19 Nov 2022 01:50 PM IST
सार

मेरठ में नाम बदलकर युवती से दोस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म करने और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने विरोध करने पर युवती को श्रद्धा की तरह 35 टुकड़ों में काटने की धमकी भी दे डाली। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Meerut: Shivam befriended a girl, asauled her, Muzammil said I will cut into 35 peaces
आरोपी मुजम्मिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में मुजम्मिल ने शिवम बनकर युवती से दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती का वीडियो बनकर दो साल तक ब्लैकमेल किया। युवती को आरोपी का असली नाम पता चला तो उसने विरोध जताया।

विज्ञापन


आरोप है कि मुजम्मिल ने युवती को धमकी दी कि वह दिल्ली की श्रद्धा की तरह उसके भी 35 टुकड़े कर देगा। शुक्रवार को यह युवती एसएसपी ऑफिस पहुंची। उसने जान को खतरा बताया। उसने सुरक्षा की गुहार लगाने के साथ ही आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


मामला पल्लवपुरम का है। एक कॉलोनी की रहने वाले युवती बुटीक सेंटर चलाती है। उसके मुताबिक पल्हैड़ा स्थित डबल स्टोरी निवासी मुजम्मिल से दो साल पहले मुलाकात हुई। उसने अपना नाम शिवम बताकर दोस्ती की। बाद में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। उसने उसका गर्भपात भी कराया। युवती बार-बार शादी का दबाव बनाती रही, लेकिन वह तैयार नहीं हुआ। युवती ने छानबीन की तो पता चला कि वह मुजम्मिल नहीं, शिवम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat: ताक पर नियम जोखिम में जान, जितनी सवारी बस के अंदर उतनी ही छत पर, लटक कर भी कर रहे सफर

इसका पता लगते ही युवती ने युवक को फोन किया। आरोप है कि मुजम्मिल ने युवती को धमकी दी कि अगर पुलिस से शिकायत की तो वह दिल्ली की श्रद्धा जैसी घटना कर देगा। यह बात सुनकर युवती घबरा गई और शुक्रवार को वह एसएसपी ऑफिस पर पहुंची। युवती ने आरोपी के खिलाफ शिकायती पत्र देकर सुरक्षा मांगी। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सीओ दौराला अभिषेक पटेल से जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
 
कार्रवाई न हुई तो डीजीपी से मिलेगी
युवती ने यह भी बताया कि शिवम के रूप में मुजम्मिल ने सोफीपुर का निवासी बताया था। आरोपी कई बार उसके पास से पैसे भी लेकर गया। हत्या की धमकी देने वाले मुजम्मिल पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह डीजीपी के पास लखनऊ जाएगी। उन्होंने कहा कि नाम और पता बदलकर उसे गुमराह करने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed