फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor division is number one in transportation revenue collection

परिवहन राजस्व वसूली में बिजनौर मंडल में पहले नंबर पर

Tue, 03 Dec 2019 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Bijnor division is number one in transportation revenue collection
परिवहन राजस्व वसूली में बिजनौर मंडल में पहले नंबर पर
विज्ञापन

बिजनौर। परिवहन राजस्व वसूली में जनपद का उप संभागीय परिवहन विभाग मुरादाबाद मंडल में पहले और सूबे में दसवें पायदान पर रहा है। करीब चार महीने पहले तक जिले 64 वें पायदान पर था। इस बार लक्ष्य से अधिक वसूली की गई है।
उपसंभागीय परिवहन विभाग में वाहनों के रजिस्ट्रेशन, यात्री वाहन, माल वाहन, लाइसेंस फीस, कंपाउंडिग (प्रवर्तन) से राजस्व वसूली होती है। पिछले कई वर्षों से जिले का परिवहन विभाग राजस्व वसूली में पिछड़ रहा था। शासन-प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद जिले में उम्मीद की अपेक्षा राजस्व वसूली नहीं हो पा रही थी। इस कारण जिले की स्थिति प्रदेश में बहुत खराब हो गई थी। परिणामस्वरूप जिले का परिवहन विभाग राजस्व वसूली में 64 वें पायदान पर पहुंच गया था। इसे स्थिर करने के लिए अफसरों के पसीने छूट रहे थे। सरकार को तब से तो और भी ज्यादा उम्मीद बढ़ गई थी, जब से जिले को परिवहन मंत्री मिला था। इस कारण ज्यादा फोकस किया जा रहा था। अफसरों की मानें तो करीब पांच माह पहले जिले की स्थिति बेहद खराब थी। परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने अफसरों को इसमें सुधार करने के निर्देश दिए थे। यह वजह है कि परिवहन विभाग ने राजस्व वसूली मामले में काफी सुधार किया है।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन प्रणव झा के अनुसार राजस्व वसूली में बिजनौर के परिवहन विभाग का मंडल में पहला स्थान आया है। उन्होंने बताया कि अब राजस्व वसूली प्रतिशत 102 हो गया है। जिले को नौ करोड़ 73 लाख रुपये का लक्ष्य दिया गया था। इसके सापेक्ष नौ करोड़ 80 लाख रुपये का राजस्व वसूला गया है। लक्ष्य के सापेक्ष सात लाख रुपये की अधिक राजस्व वसूली की गई है। आगे भी शुल्क जमा न करने वालों पर सख्ती बरती जाएगी। हर हालत में शासन के निर्देशों का पालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed