फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Distraught over the death of his parents, a man set himself on fire and later died in the hospital

बिजनौर: माता-पिता की मौत से तनाव में आए युवक ने खुद को आग लगाई, अस्पताल में मौत; घर भी जला

Fri, 23 Oct 2026 07:03 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 23 Oct 2026 07:03 PM IST
सार

टीचर्स कॉलोनी में आशीष ने बुधवार को खुद को आग लगा ली थी। लोगों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Bijnor: Distraught over the death of his parents, a man set himself on fire and later died in the hospital
आशीष की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धामपुर की टीचर्स कॉलोनी स्थित एक घर में आग लगने से झुलसे 28 वर्षीय युवक आशीष की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक के खुद को आग लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है। वीडियो में आशीष घर की छत पर आग की लपटों के बीच घिरा दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

बुधवार को नगर की टीचर्स कॉलोनी स्थित रिटायर्ड बैंक प्रबंधक स्व. कमल सिंह के घर में भीषण आग लग गई थी। अग्निकांड में घर में खड़े तीन दुपहिया वाहनों सहित लाखों रुपये का कीमती सामान जलकर राख हो गया था। आग में घर में रहने वाला अकेला युवक आशीष भी गंभीर रूप से झुलस गया था। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली के सफदरजंग दिल्ली अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आशीष के माता-पिता का तीन साल पहले निधन हो चुका है। उसकी दो बहनें भी बाहर रहती हैं। पड़ोस में रहने वाले लोगों के मुताबिक माता-पिता की मौत के बाद से ही आशीष तनाव में रहने लगा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आशीष के द्वारा ही घर में आग लगाने की बात सामने आई। घटना के दो दिन बाद शुक्रवार को आशीष की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक घर की छत पर खुद को आग लगाते दिख रहा है। इसी दौरान आसपास रहने वाले लोग उसे रोकने का प्रयास भी कर रहे हैं लेकिन युवक खुद को आग लगा लेता है।
विज्ञापन

इसी बीच एक व्यक्ति किसी तरह घर की छत पर पहुंच आशीष के ऊपर कपड़ा डाल आग बुझाता है। आग से घिरे युवक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार का कहना है कि युवक मानसिक तनाव में था। उसके द्वारा स्वयं ही घर में आग लगाने की बात सामने आई है। गंभीर रूप से झुलसे युवक को प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed