फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor Dhaba Murder: SHO and Two Policemen Suspended After Youth Killed in Front of Police

पुलिस की मौजूदगी में हत्या: हल्दौर थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, ये था पूरा मामला

Fri, 10 Oct 2025 05:03 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 10 Oct 2025 05:03 PM IST
सार

बिजनौर के हल्दौर में ढाबे पर युवक की पीट-पीटकर हत्या और फौजी के घायल होने के मामले में लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी महेंद्र पाल और डायल 112 पर तैनात दो पुलिसकर्मी निलंबित कर दिए गए हैं। सीओ सिटी की जांच के बाद एसपी अभिषेक झा ने कार्रवाई की।

विज्ञापन
Bijnor Dhaba Murder: SHO and Two Policemen Suspended After Youth Killed in Front of Police
बिजनौर में जाम लगाते मृतक के परिजन व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद के हल्दौर क्षेत्र में ढाबे पर युवक की पीट-पीटकर हत्या और फौजी के गंभीर रूप से घायल होने के मामले में अब पुलिस पर भी गाज गिरी है। घटना के दौरान मौजूद रहने और समय पर कार्रवाई न करने के आरोप में हल्दौर थाना प्रभारी महेंद्र पाल और डायल 112 की गाड़ी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन

सीओ सिटी की जांच रिपोर्ट में यह पाया गया कि पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे, फिर भी उन्होंने हमलावरों को रोकने के लिए उचित कार्रवाई नहीं की। रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने तीनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: कार की टक्कर से स्कूटी के तीन टुकड़े, भाजपा नेता के भांजे की मौत, करवाचौथ पर उजड़ गया याचिका का सुहाग

विज्ञापन
विज्ञापन

यह वही मामला है जिसमें गुरुवार को हल्दौर के पास ढाबे पर खाना खा रहे एक फौजी और उसके दो चचेरे भाइयों पर हमला हुआ था। हमलावरों ने लाठी-डंडों से तीनों को बुरी तरह पीटा था। इस हमले में एक युवक की मौत हो गई थी जबकि फौजी गंभीर रूप से घायल हो गया था।

घटना के बाद गुस्साए लोगों ने बिजनौर-मुरादाबाद स्टेट हाईवे पर जाम लगाकर हंगामा किया था। परिजनों ने आरोप लगाया था कि पुलिस की मौजूदगी में ही हमला हुआ और पुलिसकर्मियों ने उन्हें बचाने की कोशिश नहीं की।

जांच के बाद अब एसपी ने संबंधित थाना प्रभारी और दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर कार्रवाई का संदेश दिया है कि ऐसी लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed