{"_id":"68e8a16b9440bfe0bd06d804","slug":"meerut-bjp-leader-s-scooty-riding-nephew-dies-due-to-car-collision-nectar-of-petition-ruined-on-karva-chauth-2025-10-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: कार की टक्कर से स्कूटी के तीन टुकड़े, भाजपा नेता के भांजे की मौत, करवाचौथ पर उजड़ गया याचिका का सुहाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: कार की टक्कर से स्कूटी के तीन टुकड़े, भाजपा नेता के भांजे की मौत, करवाचौथ पर उजड़ गया याचिका का सुहाग
Fri, 10 Oct 2025 11:32 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 10 Oct 2025 11:32 AM IST
सार
कीर्तिनगर फेज वन निवासी मोहित चौहान स्कूटी से कहीं जा रहा था, तभी कार ने जोरदार टक्कर मार दी। स्कूटी के तीन टुकड़े हो गए और मोहित तीन फीट उछलकर सिर के बल गिरा। पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
मोहित चौहान की फाइल फोटो और क्षतिग्रस्त स्कूटी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लावड़-सोफीपुर मार्ग पर कार की टक्कर से स्कूटी सवार मोहित चौहान की मौत हो गई। मोहित भाजपा नेता अनंगपाल चौहान का भांजा था। करवाचौथ पर पति की मौत की सूचना मिलने पर पत्नी याचिका बेहोश हो गई। पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
मोदीपुरम के कीर्तिनगर फेज वन कॉलोनी निवासी मोहित चौहान (38) बृहस्पतिवार रात किसी काम से चेकपोस्ट के पास गया था। वहीं पर तेज रफ्तार कार ने मोहित को टक्कर मार दी। मोहित करीब तीन फीट ऊपर उछला और सिर के बल सड़क पर गिरा। आसपास मौजूद लोगों ने आकर लहूलुहान मोहित को उठाया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मोहित को अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहीं चालक कार को मौके पर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह करीब चार बजे मोहित चौहान ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पल्लवपुरम पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ दोराला चंद्र प्रकाश अग्रवाल का कहना है कि कार को थाने में खिंचवा लिया है। उसके आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
पति के मौत का पता चलते ही पत्नी बेहोश
मोहित चौहान की मौत की सूचना मिलते ही उसकी पत्नी याचिका बेहोश हो गई। उसका हाल बेहाल हो गया। मोहित चौहान का सात साल का बेटा है, जो मोदीपुरम के विजडम ग्लोबल स्कूल में पढ़ता है। करवाचौथ पर सुहाग मिटने पर याचिका के आंसू थम नहीं रहे थे।
मोहित चौहान की मौत की सूचना मिलते ही उसकी पत्नी याचिका बेहोश हो गई। उसका हाल बेहाल हो गया। मोहित चौहान का सात साल का बेटा है, जो मोदीपुरम के विजडम ग्लोबल स्कूल में पढ़ता है। करवाचौथ पर सुहाग मिटने पर याचिका के आंसू थम नहीं रहे थे।