{"_id":"6378827c5006bd695b17e004","slug":"bijnor-demonstration-of-farmers-for-installation-of-purchase-center-and-payment-of-dues-sitting-on-dharna","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: क्रय केंद्र लगवाने एवं बकाया भुगतान को लेकर किसानों का प्रदर्शन, कार्यालय में ताला लगाकर धरने पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: क्रय केंद्र लगवाने एवं बकाया भुगतान को लेकर किसानों का प्रदर्शन, कार्यालय में ताला लगाकर धरने पर बैठे
Sat, 19 Nov 2022 12:48 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 19 Nov 2022 12:48 PM IST
सार
ग्राम सुनपता में नया क्रय केंद्र लगवाने, गन्ना बकाया भुगतान व अन्य समस्याओं को लेकर किसानों ने कहा है कि वह जब तक गन्ना छिलाई नहीं करेंगे तब तक उनके गांव में क्रय केंद्र स्थापित नहीं होगा।
विज्ञापन
धरने पर बैठे लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में ग्राम सुनपता में नया क्रय केंद्र लगवाने एवं बिलाई और नजीराबाद चीनी मिल का गत पेराई सत्र का बकाया भुगतान दिलाने को लेकर भारतीय किसान यूनियन चढूनी के बैनर तले किसानों ने जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया। आंदोलित किसानों ने कर्मचारियों को बाहर निकाल कर कमरों में तालाबंदी कर दी।
विज्ञापन
धरने पर जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह ने कहा कि किसान कई माह से सुनपता में क्रय केंद्र लगवाने की मांग कर रहे हैं। कहा कि गांव की सड़क भी गन्ना आपूर्ति करने के लिए सही नहीं है। 13 किलोमीटर दूर चीनी मिल पर गन्ना आपूर्ति करना मुश्किल है, ऐसे में गन्ना क्रय केंद्र की गांव में आवश्यकता है। किसानों ने कहा है कि वह तब तक गन्ना छिलाई नहीं करेंगे, जब तक उनके गांव में गन्ना केंद्र स्थापित नहीं होगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Baghpat: ताक पर नियम जोखिम में जान, जितनी सवारी बस के अंदर उतनी ही छत पर, लटक कर भी कर रहे सफर
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाएगा, तो किसान कल से पशुओं के साथ और गन्ना लेकर जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय में आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
कहा कि नया पेराई सत्र शुरू हो गया, लेकिन अभी तक बिलाई चीनी मिल ने बकाया भुगतान नहीं किया। इससे किसानों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो रहा है। नजीबाबाद चीनी मिल भी पिछले साल का गन्ना मूल्य भुगतान दबाए बैठी है। युवा जिला अध्यक्ष अतुल कुमार ने कहा कि किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
गन्ना सीजन शुरू हो गया, लेकिन ग्राम सुनपता में नया क्रय केंद्र स्थापित नहीं कराया गया। नेताओं ने कहा कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा उनका आंदोलन चलता रहेगा। कहा कि किसान कि कोई सुनने को तैयार नहीं है और किसान परेशान होकर दर-दर भटक रहा है।