फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor defeated Mathura's team

मथुरा की टीम को बिजनौर ने किया पराजित

Sun, 03 Oct 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bijnor defeated Mathura's team
चांदपुर के गांव बागड़पुर में जनता इंटर कॉलेज में आयोजित ओपन स्टेट कबड्डी चैम्पियनशिप में भाग ले? - फोटो : BIJNOR
मथुरा की टीम को बिजनौर ने किया पराजित
विज्ञापन

चांदपुर। गांव बागड़पुर में आयोजित दो दिवसीय पुरुष (जोन-ए) ओपन स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप में दूर दराज से आई टीम के खिलाड़ियों ने अपने हुनरों का प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल में बिजनौर, शामली, मुजफ्फरनगर व सहारनपुर की टीमें भाग लेंगी।

जनता इंटर कॉलेज बागड़पुर में आयोजित दो दिवसीय 48वीं पुरुष (जोन ए) ओपन स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप का शुुुुभारंभ मुख्य अतिथि पंकज चौधरी ने किया। कबड्डी चैंपियनशिप में शामली, बरेली, मथुरा, सहारनपुर, बिजनौर, आगरा, पीलीभीत, बरेली, मुजफ्फरनगर आदि की टीमों ने प्रतिभाग किया। चैंपियनशिप के पहले दिन हुए मैच में बिजनौर की टीम ने मथुरा की टीम को 41-18 अंक के अंतर से पराजित किया। मुजफ्फरनगर की टीम ने आगरा की टीम को 42-12 से, मथुरा की टीम ने बरेली की टीम को 41-30 से, सहारनपुर ने पीलीभीत को 33-05 अंक के अंतर से, शामली ने बिजनौर को 26-25 अंक के अंतर से, सहारनपुर ने आगरा को 35-11 के अंतर से, शामली ने बरेली को 36-30 के अंक के अंतर से, मुजफ्फरनगर ने पीलीभीत को 22-05 अंक के अंतर से, बिजनौर ने बरेली को 30-08 के अंक के अंतर से, आगरा ने पीलीभीत को 25-23 अंक के अंतर से, मुजफ्फरनगर ने सहारनपुर को 16-05 अंक के अंतर से, शामली ने मथुरा को 24-08 अंक के अंतर से पराजित किया। ओपन स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप में पूर्व भारतीय टीम के कप्तान अर्जुन अवार्डी संजीव बालियान, भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान बिजेंद्र सिंह, राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी राहुल चौधरी, पद्मवीर सिंह, बिजेंद्र साना, योगेंद्र सिंह आदि अनेक कबड्डी के खिलाड़ियों ने पहुंचकर हौसला बढ़ाया। रामपाल सिंह व राजेंद्र सोलंकी के संयुक्त संचालन में चले कार्यक्रम में सचिव अरविंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष खड़क सिंह, संयोजक नवनीत कुमार, अध्यक्ष निरंकार सिंह, संरक्षक कुशलपाल सिंह, सुनील कुमार, किसान नेता कुलदीप सिंह, किसान नेता अशोक कुमार, शिवसेना नेता चौधारी वीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed