फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BIJNOR: dead body of a young man was found on the banks of the pond

BIJNOR: तालाब किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 04 Dec 2022 03:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 04 Dec 2022 03:40 PM IST
सार

बिजनौर के अफजलगढ़ में रविवार को तालाब के किनारे शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पहचान कराने की कोशिश की लेकिन अभी शव की पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
BIJNOR: dead body of a young man was found on the banks of the pond
बिजनौर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में अफजलगढ़ में रविवार को तालाब के किनारे शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी लगते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव के समीप स्थित तालाब में शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार रविवार को दोपहर को थाना क्षेत्र के गांव हिदायतपुर चौहड़वाला के समीप स्थित तालाब में शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: BAGHPAT:  हिंडन व कृष्णा नदी पुल की तकनीकी जांच शुरू, बड़ौत-मेरठ मार्ग रूट किया डायवर्ट

राहगीरों की ओर से जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस बल सहित कोतवाल मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे ओर शव को तालाब से निकलवाकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया।

काफी प्रयासों के बाद भी शव की शिनाख्त न होने पर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर अस्पताल भेज दिया।

कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र 38 वर्ष के आसपास है। मृतक के शरीर पर टीशर्ट व लोअर पहना हुआ है। शव करीब 10 दिन पुराना लग रहा है। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed