{"_id":"6702988d54d9c1e51f01fa4d","slug":"bijnor-dead-body-of-a-tiger-found-on-the-border-of-amangarh-and-corbett-tiger-reserve-2024-10-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: अमानगढ़ और कार्बेट टाइगर रिजर्व की सीमा पर मिला बाघ का शव, मौत की वजह पूछने पर ये बोले वन अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: अमानगढ़ और कार्बेट टाइगर रिजर्व की सीमा पर मिला बाघ का शव, मौत की वजह पूछने पर ये बोले वन अधिकारी
Sun, 06 Oct 2024 07:33 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 06 Oct 2024 07:33 PM IST
सार
मृत मिले बाघ की उम्र करीब आठ वर्ष बताई जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमानगढ़ और कार्बेट टाइगर रिजर्व सीमा पर एक बाघ का शव मिलने से वन विभाग के अफसरों में हड़कंप मच गया। यूपी और उत्तराखंड राज्य के वन विभाग के उच्चाधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। कार्बेट टाइगर रिजर्व के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। बाघ की आयु आठ वर्ष के करीब है। उसके सभी अंग सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
रविवार को वन कर्मी विपिन कुमार अपने सहकर्मी जाफर अली और वाचर मनोज कुमार के साथ रानी नांगल बीट में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान धारा- रानी नांगल के बंबू सोत के पास एक बाघ का शव पड़ा दिखाई दिया। गश्ती दल की सूचना पर डीएफओ ज्ञान सिंह और एसडीओ अंशुमन मित्तल ने मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएफओ ज्ञान सिंह के अनुसार कार्बेट नेशनल पार्क और अमानगढ़ की सीमा से जुड़ा होने के कारण कार्बेट के अधिकारियों को बुलाकर संयुक्त रूप से मौके का स्थलीय निरीक्षण किया गया। मृत बाघ की आयु आठ वर्ष के करीब है। बाघ के सभी अंग सुरक्षित हैं।
बताया कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि बाघ की मौत बीमारी से हुई है। उच्चाधिकारियों को भी घटना से अवगत करा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही बाघ की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। वन रेंजर अंकिता किशोर ने भी मौके पर जाकर छानबीन की।