{"_id":"6906e553bdfba4d3f1058b49","slug":"bijnor-dead-bodies-of-a-young-man-and-a-girl-found-in-the-forest-both-had-a-broken-rope-around-their-neck-2025-11-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: जंगल में मिले युवक-युवती के शव, दोनों के गले में थी टूटी हुई रस्सी, पुलिस ने जांच के बाद बताई ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: जंगल में मिले युवक-युवती के शव, दोनों के गले में थी टूटी हुई रस्सी, पुलिस ने जांच के बाद बताई ये बात
Sun, 02 Nov 2025 10:30 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 02 Nov 2025 10:30 AM IST
सार
लक्खीवाला के जंगल में युवक-युवती के शव पड़े होने की सूचना पर पुलिस पहुंची। एसपी का कहना है कि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल हर पहलू पर जांच करते हुए पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर-चांदपुर मार्ग पर स्थित गांव लक्खीवाला के पास आम के बाग में शनिवार शाम युवक और युवती के शव पड़े मिले। पुलिस दोनों की पहचान करने के प्रयास में जुटी है। हत्या या आत्महत्या दोनों ही पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली पुलिस को शनिवार देर शाम जंगल में स्थित एक पेड़ के नीचे तकरीबन 25 साल के युवक और एक युवती का शव पड़ा होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना किया और दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया कि मौके के हालात को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों के शव पेड़ पर लटके हुए होंगे। लेकिन रस्सी टूटने के कारण दोनों पेड़ के नीचे आ गिरे। दोनों ही शव कई दिन पुराने प्रतीत हो रहे हैं। उधर नीचे पड़े होने के कारण महिला के शव का कुछ हिस्सा किसी जंगली जानवर ने खा लिया है। फिलहाल दोनों ही शव की शिनाख्त करने के प्रयास किया जा रहे हैं। अनुमान है कि दोनों ने पेड़ से लटक कर आत्महत्या की होगी। लेकिन हत्या या आत्महत्या दोनों ही बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
उधर मृतक युवक की जेब से एक आधार कार्ड मिला है जिसमें गंज निवासी होना प्रतीत हो रहा है। पता और पहचान की पुष्टि के लिए मौके पर टीम रवाना की गई है। फिलहाल पुलिस के प्राथमिक जांच में दोनों का प्रेमी युगल होना सामने आ रहा है।