Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Danger of leopard looming over Kanwar Yatra, has injured many Shiva devotees

Bijnor: कांवड़ यात्रा पर मंडरा रहा तेंदुए का खतरा, कई शिवभक्तों को कर चुका घायल, प्रशासन ने की ये तैयारी

Sat, 14 Feb 2026 11:02 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 14 Feb 2026 11:02 AM IST
सार

नहटौर में अमरोहा निवासी बाल कांवड़िये अनिकेत (8) पर गुलदार (तेंदुआ) ने झपट्टा मारकर घायल कर दिया। बमुश्किल उसकी जान बची। अलीगढ़ निवासी कांवड़िये सोनू (32) पर भी तेंदुए ने हमला कर दिया। इसके अलावा भी कई जगह से खबरें आ रही हैं। 

विज्ञापन
Bijnor: Danger of leopard looming over Kanwar Yatra, has injured many Shiva devotees
तेंदुआ। - फोटो : social media

विस्तार

कांवड़ यात्रा चल रही है, वहीं गुलदार के हमलों का खतरा भी बढ़ गया है। दो दिन में चांदपुर और नहटौर दो जगहों पर गुलदार कांवड़ियों पर झपट्टा मार चुका है। वहीं नजीबाबाद तहसील के गांव रायपुर खास नहर पटरी कांवड़ यात्रा मार्ग क्षेत्र से एक गुलदार पिंजरे में कैद हुआ है। ऐसे में शनिवार को कांवड़ यात्रा के अंतिम दिन पुलिस और प्रशासन ने चौकसी और बढ़ा दी है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

नांगल के रायपुर खास नहर पटरी से पकड़ा गया गुलदार
नांगल सोती तहसील के गांव रायपुर खास नहर पटरी कांवड़ यात्रा मार्ग क्षेत्र से एक गुलदार पिंजरे में कैद हुआ है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर गुलदार को अपने कब्जे में ले लिया। बिजनौर वन प्रभाग नजीबाबाद के राजगढ़ रेंज के अंतर्गत आने वाले नांगल सोती के गांव रायपुर खास की नहर पटरी मार्ग पर वन विभाग ने पिंजरा लगाया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को तड़के क्षेत्र से गुजर रहे लोगों ने पिंजरे में कैद गुलदार को देखकर वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही राजगढ़ के रेंजर देव ऋषि सक्सेना, वन दरोगा शुभम कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पिंजरे को अपने कब्जे में लेकर राजगढ़ वन रेंज ले गए। संयोग से जिस नहर पटरी पर गुलदार पकड़ा गया उसके विपरीत की नहर पटरी पर कांवड़ यात्रा चल रही थी।
 
विज्ञापन

बाल कांवड़िये पर मारा झपट्टा
नहटौर में कांवड़ मार्ग पर गुलदार का खौफ फैला हुआ है। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे जनपद अमरोहा के गांव दढियाल खादर निवासी बाल कांवड़िये अनिकेत (8) पुत्र दिपेंद्र पर गुलदार ने झपट्टा मारकर घायल कर दिया। दो दिन पहले भी जंगली जानवर ने एक कांवड़िये पर हमला किया था।
 

अनिकेत हरिद्वार से कांवड़ लेकर जत्थे के साथ लौट रहा था। गांव सीकरी बुजुर्ग के पास बाग से निकलकर अचानक गुलदार ने उस पर झपट्टा मार दिया। साथी कांवड़ियों के शोर मचाने पर गुलदार जंगल की ओर भाग गया। सूचना पर हलका इंचार्ज संयम यादव मौके पर पहुंचे और घायल बालक को सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे घर ले गए। 
 

इससे पहले बुधवार रात करीब आठ बजे इसी स्थान पर जनपद अलीगढ़ के गांव नंगलिया बीजना निवासी कांवड़िये सोनू (32) पुत्र भोली पर भी जंगली जानवर (कथित रूप से गुलदार) ने हमला कर घायल कर दिया था। अंधेरा होने के कारण कांवड़िये जंगली जानवर को सही से देख नहीं पाए थे। सीएचसी में उपचार के बाद उसे भी घर भेज दिया गया था। वहीं घटना के बाद वन विभाग की ओर से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाया गया है। डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह ने बताया कि मौके पर पिंजरा लगवाकर लगतार निगरानी कराई जा रही है। रूट पर गश्त भी बढ़ाई गई है।
 

अंधेरी डगर और गुलदार का आतंक
नहटौर कोतवाली रोड इन दिनों कांवड़ियों के लिए खौफ की डगर बनती जा रही है। एक ओर मार्ग पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था का अभाव है, दूसरी ओर गुलदार की सक्रियता ने खतरा और बढ़ा दिया है। तड़के और देर रात गुजरने वाले कांवड़ियों को घने अंधेरे में सफर करना पड़ रहा है। गांव सीकरी बुजुर्ग के पास बाग और खेतों से सटा यह रास्ता सुनसान है। रात में यहां घना अंधेरा छा जाता है, जिससे जंगली जानवरों की गतिविधियां बढ़ जाती हैं। 

वन विभाग की ओर से कुछ स्थानों पर जागरुकता संबंधी बोर्ड जरूर लगाए गए हैं, लेकिन स्थानीय नागरिक इसे महज औपचारिकता मान रहे हैं। उनका कहना है कि जब मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था ही नहीं है तो अंधेरे में ये बोर्ड दिखाई कैसे देंगे। चेतावनी बोर्ड तभी प्रभावी होंगे, जब उन्हें देखने की सुविधा भी हो। क्षेत्रवासी विकास कुमार, धीरेंद्र सिंह, हिमांशु कुमार, गजेंद्र शर्मा आदि ने मांग की है कि कांवड़ यात्रा को देखते हुए मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था, नियमित गश्त और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी की जाए, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed