{"_id":"624afe1f78ea7e79161d4014","slug":"bijnor-crime-news-police-have-charge-sheet-filed-in-court-in-samajwadi-party-leader-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता मर्डर केस: पुलिस ने कोर्ट में दाखिल किया आरोप पत्र, इस लालच में की गई थी दो हत्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता मर्डर केस: पुलिस ने कोर्ट में दाखिल किया आरोप पत्र, इस लालच में की गई थी दो हत्याएं
Mon, 04 Apr 2022 07:48 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 04 Apr 2022 07:48 PM IST
सार
सपा नेता और पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने सिर्फ 20 दिन में ही विवेचना पूरी कर दी। पुलिस ने कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया है। दोनों की लालच में हत्या की गई थी।
विज्ञापन
बिजनौर में सपा नेता हत्या मामला।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बिजनौर में सपा नेता की पत्नी सहित हत्या के केस में पुलिस ने आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल कर दिया है। सिर्फ बीस दिन में ही पुलिस ने विवेचना पूरी करते हुए आरोप पत्र तैयार कर लिया। मकान और दुकान पर कब्जा करने के लिए इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन
शहर कोतवाली पुलिस ने दोहरे हत्याकांड में आरोप पत्र तैयार करते हुए पर्यवेक्षण के लिए उच्च अधिकारियों को प्रेषित किया गया। जिनकी संस्तुति के बाद कोर्ट में दाखिल कर दिया गया।
विज्ञापन
बता दें कि मूलरूप से अलीगढ़ के रहने वाले सपा नेता राजेश अग्रवाल पिछले बीस सालों से शहर की शिवलोक कॉलोनी में रह रहे थे। वह 28 फरवरी को पत्नी बबीता समेत लापता हो गए थे। 12 फरवरी को राजेश अग्रवाल और उनकी पत्नी के शव गांव हमीदपुर में रूमा के घर से बरामद किए गए। दोनों की हत्या करने के बाद रोमा के घर में ही शव दबा दिए गए थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी : योगी सरकार में बुलडोजर का काम जारी, तीन इमारतों को किया ध्वस्त, देखिए बड़ी कार्रवाई की तस्वीरें
पुलिस ने हत्याकांड का पर्दाफास करते हुए रूमा पत्नी स्व. ओमवीर सिंह, उसके बेटे तुषार, मुकेश पुत्र अमर सिंह और धीरज कुमार पुत्र मुनेश्वर निवासीगण रसीदपुर गढ़ी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा। आरोप था कि रूमा के राजेश अग्रवाल से संबंध थे। रूमा ने अपने साथी मुकेश के साथ मिलकर हत्याकांड की साजिश रची। जिन्होंने राजेश अग्रवाल का मकान और तीन दुकान पर कब्जे के लिए इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था। आरोपियों ने बेहद ही शातिर तरीके से बाकायदा दृष्यम फिल्म की तर्ज पर दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था।
यह भी पढ़ें: सीबीआई अधिकारी बनकर लाखों की डकैती: 25 मिनट कोठी में रहे बदमाश, खौफ में रहे व्यापारी और नौकर
राजेश अग्रवाल और उनकी पत्नी की हत्या में विवेचना पूरी कर ली गई है। इस दोहरे हत्याकांड में आरोप पत्र तैयार कर कोर्ट में दाखिल कर दिया गया है। - राधेश्याम, प्रभारी निरीक्षक