फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bijnor Crime News: national player murder case reveled: Police reached to the murderer by mobile phone recording

खो-खो खिलाड़ी हत्याकांड में बड़ा खुलासा: फोन की रिकॉर्डिंग से हत्यारे शहजाद तक पहुंची पुलिस, गिरफ्तार के बाद उगले सारे राज

Tue, 14 Sep 2021 11:18 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 14 Sep 2021 11:18 AM IST
सार

खो-खो की नेशनल खिलाड़ी की हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को बड़ा खुलासा किया। पुलिस ने आरोपी शहजाद को गिरफ्तार किया जिसने इस पूरी वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है। हत्यारे तक पहुचने में मोबाइल फोन की रिकॉर्डिंग ने अहम भूमिका निभाई। दरअसल, वारदात के वक्त खिलाड़ी किसी परिचित से फोन पर बात कर रही थी। इस दौरान किसी के दबोचने पर वह चिल्लाई, अंकल मुझे छोड़ दो... मैं मर जाऊंगी... परिचित ने किसी अनहोनी की आशंका पर रिकार्डिंग शुरू कर दी।
 

विज्ञापन
Bijnor Crime News: national player murder case reveled: Police reached to the murderer by mobile phone recording
Bijnor Crime News: गिरफ्तार आरोपी शहजाद के साथ हत्याकांड का खुलासा करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर में खो-खो की नेशनल खिलाड़ी की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए आरोपी शहजाद को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को पुलिस ने पूरे मामले में खुलासा करते हुए बताया कि दुष्कर्म में विफल होने पर रेलवे के मजदुर शहजाद ने नेशनल खिलाड़ी रह चुकी युवती की हत्या को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी नशेड़ी है और बिजनौर के आदमपुर का रहने वाला है। बिटिया के मोबाइल की लोकेशन वहीं मिली थी। 

विज्ञापन


खो-खो की नेशनल खिलाड़ी की हत्या का मामला हाईप्रोफाइल था, जिसकी गूंज लखनऊ तक पहुंच गई। पुलिस हर बिंदू पर जांच में जुटी थी। इसी दौरान खिलाड़ी युवती के एक परिचित ने अपने फोन पर उससे वारदात के वक्त बात करने की रिकॉर्डिंग पुलिस को दी। इसी रिकॉर्डिंग के आधार पर जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस हत्यारे तक जा पहुंची। पुलिस ने आज सुबह प्रेस वार्ता में पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक: प्लीज अंकल मुझे छोड़ दो... मैं मर जाऊंगी, रिकॉर्ड हुई बिटिया की आखिरी सांसें, खूब चिल्लाई पर बच न पाई, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात के वक्त वह किसी परिचित से फोन पर बात कर रही थी। इस दौरान किसी के दबोचने पर वह चिल्लाई, अंकल मुझे छोड़ दो... मैं मर जाऊंगी... परिचित ने किसी अनहोनी की आशंका पर रिकार्डिंग शुरू कर दी। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसके बाद फोन गिर गया लेकिन रिकार्डिंग चालू रही, उसमें बिटिया के हत्यारोपियों से किए जा रहे संघर्ष के दौरान कही जा रही बातें रिकॉर्ड हुई है।

अंकल शब्द ने पुलिस को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि हत्यारा परिचित है या अधेड़ उम्र। घटना के खुलासे में पुलिस के लिए यह रिकार्डिंग काफी अहम साबित हुई है। पुलिस अधिकारियों ने मोबाइल में रिकॉर्ड कॉल की एक ऑडियो जांच की और केस की तह तक पहुंच गई।

शुक्रवार को रेलवे स्टेशन के पास रखे स्लीपर के ढेर के बीच राष्ट्रीय खो-खो खिलाड़ी की हत्या कर दी गई थी। रविवार को दिनभर कोतवाली शहर पुलिस, एसओजी, स्पेशल सेल, सर्विलांस टीम सर्वोदय कॉलोनी के चक्कर काट रही थी।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर: देहरादून-पंचकूला हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पंजाब के दो लोगों की मौत, चार घायल

जांच में जुटे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी बिंदुओं पर विस्तृत जांच चल रही थी। सोमवार तक सामने आया कि खिलाड़ी जब फोन पर बात कर रही थी। दूसरी ओर कॉल पर मौजूद युवक से पूछताछ में सामने आया है कि खिलाड़ी ने सबसे पहले अंकल छोड़ो मुझे, मैं मर जाऊंगी शब्दों का इस्तेमाल करीब तीन से चार बार किया।

युवक को मामला गड़बड़ लगा तो उसने रिकॉर्डिंग शुरू कर दी। करीब पौने दो मिनट की इस ऑडियों में बिटिया ने हत्यारे से खुद को छुड़ाने की भरपूर कोशिश भी की और गुहार भी लगाई। इसी रिकॉर्डिंग के आधार पर जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने सोमवार शाम को आरोपी मजदूर शहजाद को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed