{"_id":"6ae4a16e63b8fb584a06ecb9","slug":"bijnor-couple-sells-8-month-old-son-for-rs-1-80-lakh-then-files-a-police-complaint-leading-to-arrests-2026-10-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: दंपती को 1.80 लाख रुपये में बेचा 8 माह का बेटा, फिर पुलिस में शिकायत कर करा दिया गिरफ्तार; ये है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: दंपती को 1.80 लाख रुपये में बेचा 8 माह का बेटा, फिर पुलिस में शिकायत कर करा दिया गिरफ्तार; ये है मामला
Fri, 30 Oct 2026 07:24 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 30 Oct 2026 07:24 PM IST
सार
ई-रिक्शा खरीदने को बेच दिया बेटा: गांव कोटावाली निवासी ई-रिक्शा चालक आराम सिंह ने अपने बच्चे को एक जरूरतमंद दंपती को बेच दिया। दो बिचौलियों ने सौदा कराया। पुलिस ने पति-पत्नी और दो बिचौलियों को तो गिरफ्तार कर लिया, लेकिन अपने ही बच्चे को बेचने वाले ई-रिक्शा चालक पर कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
गिरफ्तार दंपती और दो बिचौलिये।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोटावाली गांव निवासी आराम सिंह ने अपने आठ माह के बेटे को ई-रिक्शा खरीदने के लिए एक लाख 80 हजार रुपये में बेच दिया। बाद में पछतावा हुआ तो बेटे को वापस पाने के लिए पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस ने मासूम को सकुशल बरामद कर बच्चे को खरीदने वाले दंपती और दो बिचौलियों को गिरफ्तार किया है। वहीं अपने ही बच्चे को बेचने वाले आराम सिंह पर कोई कार्रवाई अभी तक नहीं की गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
एएसपी सिटी डॉ. केजी सिंह ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि 29 अक्तूबर को गांव कोटावाली निवासी आराम सिंह ने तहरीर दी थी। बताया कि वह श्यामीवाला निवासी शमशेर और खुर्शीद की ई-रिक्शा किराये पर चलाता था। नई ई-रिक्शा खरीदने के लिए रुपयों की जरूरत थी। उसने शमशेर और खुर्शीद से बात की तो उन्होंने उसे आठ माह के बेटे को बेचने का सुझाव दिया। वह उनकी बातों में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद आरोपियों ने कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव खुशहालपुर मठेड़ी निवासी देवराज सिंह और उसकी पत्नी सुनीता को 1.80 लाख रुपये में बच्चा खरीदने को तैयार कर लिया। बीती तीन अक्तूबर को सौदा हो गया। बच्चे को खरीदने वाले देवराज की छह बेटियां हैं। पुत्र की चाहत में उसने मासूम को खरीदकर श्यामीवाला में रिश्तेदारी में छिपा दिया था।
बाद में बेटे के बिछोह पर पिता को गलती का अहसास हुआ तो उसने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। एएसपी सिटी ने बताया कि प्रकरण से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। वहीं अपने बच्चे को रुपये के लिए बेचने वाले आराम सिंह पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसके अलावा दंपती को रुपये लौटाने पर भी कोई बात नहीं हुई है।
ये भी देखें...
बिजनौर: 1.08 लाख नशीली गोलियों-कैप्सूल के साथ मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार गिरफ्तार, 14 लाख की नगदी बरामद
ये भी देखें...
बिजनौर: 1.08 लाख नशीली गोलियों-कैप्सूल के साथ मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार गिरफ्तार, 14 लाख की नगदी बरामद