{"_id":"6876a54c8d863ad5200ee53e","slug":"bijnor-congratulations-both-mother-and-child-are-healthy-news-of-death-of-both-came-after-some-time-2025-07-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: 'बधाई हो, मां और बच्चा स्वस्थ हैं', मगर कुछ देर बाद आई दोनों की मौत की खबर, अस्पताल से भागे डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: 'बधाई हो, मां और बच्चा स्वस्थ हैं', मगर कुछ देर बाद आई दोनों की मौत की खबर, अस्पताल से भागे डॉक्टर
Wed, 16 Jul 2025 12:31 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:31 AM IST
सार
नजीबाबाद के ईवा हॉस्पिटल में यह दुखद घटना हुई। परिजनों ने लापरवाही से प्रसव कराने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जच्चा-बच्चा की मौत के बाद गमजदा परिजन और मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
नगर पंचायत साहनपुर क्षेत्र के ईवा हॉस्पिटल में मंडावली थाना क्षेत्र के गांव औरंगपुर बसंता उर्फ कांठपुर निवासी अग्नेश देवी को प्रसव के लिए मंगलवार दोपहर बाद भर्ती कराया गया था। अस्पताल संचालकों ने सामान्य प्रसव हो जाने की परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन
रात्रि लगभग 11 बजे अनिल जाटव की पत्नी अग्नेश देवी और नवजात शिशु की प्रसव के दौरान मृत्यु हो गई। कुछ देर परिजनों को गुमराह करने के बाद प्रसव कराने वाले चिकित्सक अस्पताल से नदारद हो गए। दोनों की मौत की खबर से परिजनों में मातम छा गया।
विज्ञापन
खबर मिलते ही गांव से अनेक लोग अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही से प्रसव कराने से दोनों की मौत होने का आरोप लगाया। हंगामे की खबर मिलने पर साहनपुर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन