{"_id":"6944112dbde10a5602021cc3","slug":"bijnor-class-8-student-raped-by-classmate-s-father-took-him-away-on-the-pretext-that-she-was-going-to-school-2025-12-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: कक्षा आठ की छात्रा से सहपाठी के पिता ने किया दुष्कर्म, सुबह स्कूल जा रही थी, ये बहाना बनाकर ले गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: कक्षा आठ की छात्रा से सहपाठी के पिता ने किया दुष्कर्म, सुबह स्कूल जा रही थी, ये बहाना बनाकर ले गया
Thu, 18 Dec 2025 08:05 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 18 Dec 2025 08:05 PM IST
सार
स्योहारा के एक स्कूल की छात्रा सुबह स्कूल जा रही थी। सहपाठी के पिता ने कार से स्कूल छोड़ने का बहाना बनाया और अगवा कर ले गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्योहारा में कक्षा आठ की छात्रा से उसके सहपाठी के पिता ने दुष्कर्म किया। वह पहले छात्रा को स्कूल छोड़ने के बहाने मुरादाबाद ले गया और बाद में स्योहारा ले आया। एक मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने आरोपी लईक निवासी सहसपुर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव निवासी इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली कक्षा आठ की छात्रा बुधवार सुबह 8:30 बजे पैदल स्कूल जा रही थी। आरोप है कि उसी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र का पिता अपनी कार से आया और स्कूल छोड़ने की बात कहकर उसे कार में बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद वह छात्रा को मुरादाबाद ले गया और बाद में स्योहारा लाया। उसने स्योहारा में एक मकान में ले जाकर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपी उसे मुरादाबाद रोड स्थित एक स्थान पर छोड़ कर भाग गया।
छात्रा ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी। जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे और आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता के बयान लिए। स्योहारा पुलिस ने आरोपी लईक निवासी सहसपुर को गिरफ्तार कर लिया है।