{"_id":"5e2899208ebc3e971b5bf98c","slug":"bijnor-child-dies-in-accidents-three-injured-bijnor-news-mrt4652482143","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में बच्चे की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में बच्चे की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
हादसों में बच्चे की मौत, तीन घायल
बिजनौर/स्योहारा। दो अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। जबकि स्योहारा में बाइक से गिरा एक बच्चा ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आ गया। पहिये के नीचे कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव जोगीरमपुरी निवासी इमरान पुत्र मतलूक बुधवार सुबह नजीबाबाद सब्जी मंडी जा रहा था। सुबह करीब सात बजे खालसा फार्म के पास पहुंचने पर उसकी बाइक में सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। नजीबाबाद के जापता गंज निवासी शुभम पुत्र सुशील कुमार, गांव समसपुर सद्दी निवासी उसका फुफेरा भाई पवन कुमार पुत्र रामचंद्र बुधवार सुबह बाइक से रायपुर सादात जा रहे थे। खालसा फार्म के पास पहुंचने पर उनकी बाइक कार से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना हुआ था।
वहीं, मंगलवार शाम स्योहारा के गांव रहपनपुर से एक ट्रैक्टर ट्रॉली लकड़ी लेकर गांव कुम्मखिया की ओर जा रही थी। गांव बल्लानगला निवासी अबरार अहमद अपने 10 वर्षीय पुत्र हासिम के साथ बाइक से चोकर का कट्टा लेकर गांव जा रहा था। हासिम बाइक के पीछे कट्टा पकड़कर बैठा था। गांव के मोड़ के पास चोकर का कट्टा ट्रॉली की लकड़ी में फंस गया। इससे हासिम बाइक से नीचे गिर गया और ट्रॉली के पहिये के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर को मौके पर ही खड़ा कर के फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित अबरार की ओर से ट्रैक्टर ट्रॉली चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।