{"_id":"6640bb43c5bb0640a803de79","slug":"bijnor-bricks-stolen-from-the-helipad-built-for-akhilesh-s-public-meeting-report-filed-against-two-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: अखिलेश की जनसभा के लिए बनाए गए हैलीपेड से ईंटे चोरी, दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: अखिलेश की जनसभा के लिए बनाए गए हैलीपेड से ईंटे चोरी, दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Sun, 12 May 2024 06:21 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 12 May 2024 06:21 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में अखिलेश यादव की जनसभा के दौरान ईंटे चोरी होने के मामले में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बताया गया कि हैलीपेड बनाने में सपा उम्मीदवार ने खर्च किया था।
विज्ञापन
सपा प्रमुख अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में अखिलेश यादव की जनसभा के दौरान ईंटें चोरी होने के मामले में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बताया गया कि हैलीपेड बनाने में सपा उम्मीदवार ने खर्च किया था।
विज्ञापन
अखिलेश यादव की सभा में बनाए गए हैलीपेड से ईंट चोरी होने का मामला सामने आया है। ईंट चोरी करने में नहटौर के सभासद समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह केस नगीना से सपा उम्मीदवार मनोज के प्रतिनिधि ने दर्ज कराया है।
विज्ञापन
उक्त हैलीपेड बनाने में सपा उम्मीदवार ने खर्च किया था जबकि सीएम योगी का हेलीकॉप्टर भी उक्त हैलीपेड पर ही उतरा था। पुलिस ने कुछ ईंटों को बरामद कर लिया है। रिपोर्ट में जिक्र है कि आरोपी सभासद ने विधायक के पीए और पालिका अध्यक्ष के पति के कहने पर उक्त ईंट उठाई थीं।
विज्ञापन