फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Brake shoes stuck to the wheels of Link Express, as soon as smoke came out, passengers jumped

Bijnor: लिंक एक्सप्रेस के पहियों से चिपक गए ब्रेक शू, धुआं निकलते ही ट्रेन से कूदकर भागे यात्री, मची अफरातफरी

Mon, 08 Dec 2025 08:28 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 08 Dec 2025 08:28 PM IST
सार

बालावाली रेलवे स्टेशन के पास लिंक एक्सप्रेस के पहियों से धुआं निकलने लगा। ट्रेन रुकते ही सारी बोगी खाली हो गईं। करीब 30 मिनट बाद ब्रेक दुरुस्त कराकर ट्रेन को आगे रवाना किया गया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। 

विज्ञापन
Bijnor: Brake shoes stuck to the wheels of Link Express, as soon as smoke came out, passengers jumped
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

देहरादून से चलकर सूबेदारगंज जाने वाली लिंक एक्सप्रेस ब्रेक बाइंडिंग (ब्रेकशू पहियों पर चिपकना) होने से बालावाली रेलवे स्टेशन पर रोकनी पड़ी। बोगी के पहिए से धुआं निकलने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। आग लगने की आशंका में ट्रेन रुकते ही यात्री बोगियों से कूद गए। करीब 30 मिनट तक ट्रेन यहां खड़ी रही। ब्रेक सही होने के बाद आगे रवाना किया गया।
विज्ञापन

 

सोमवार की शाम लगभग चार बजे ट्रेन संख्या 14114 की में ब्रेक बाइंडिंग की वजह से चिंगारी उठने लगी। पहियों में अचानक धुआं उठने लगा। स्टॉपेज नहीं होने के बावजूद ट्रेन को बालावाली स्टेशन पर रोका गया। ट्रेन रुकते ही यात्री बोगी से कूदने लगे। एक-एक कर ट्रेन के सभी डिब्बे खाली हो गए। ब्रेक शू की खराबी को ठीक करने में लगभग 30 मिनट का समय लगा। इस दौरान ट्रेन डाउनलाइन पर खड़ी रही। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने ब्रेक ठीक करने के बाद ट्रेन को रवाना कराया। बताया गया कि देहरादून में रेलवे लाइन पर काम होने के कारण यह ट्रेन लक्सर से ही बनकर चली थी। बालावाली स्टेशन पर लेट होने के कारण नजीबाबाद में यात्री ट्रेन का इंतजार करते रहे। बालावाली स्टेशन मास्टर वीरेंद्र कुमार ने बताया के ब्रेक बाइंडिंग होने पर चिंगारी निकल रही थीं। इसे ठीक करने के बाद आगे भेजा गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed