{"_id":"6aa1516cca03debaa7067f2d","slug":"bijnor-bovine-slaughtered-in-forest-for-a-feast-history-sheeter-arrested-after-encounter-shot-in-the-leg-2026-09-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: दावत उड़ाने के लिए जंगल में मारा गोवंशीय पशु, मुठभेड़ में पकड़ा हिस्ट्रीशीटर, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: दावत उड़ाने के लिए जंगल में मारा गोवंशीय पशु, मुठभेड़ में पकड़ा हिस्ट्रीशीटर, पैर में लगी गोली
Wed, 09 Sep 2026 06:07 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 09 Sep 2026 06:07 PM IST
सार
बिजनौर स्थित मुस्सेपुर के जंगल में चार दिन पहले गोवंशीय पशु के अवशेष मिले थे। पुलिस ने इस मामले में हिस्ट्रीशीटर इकरान उर्फ भूरा को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से काटने के उपकरण आदि बरामद किए गए हैं। पुलिस उसके साथी इमरान की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नहटौर स्थित मुस्सेपुर के जंगल में मिले संरक्षित पशु के अवशेषों के मामले में पुलिस ने मंगलवार रात मुठभेड़ के बाद हिस्ट्रीशीटर इकराम उर्फ भूरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी है। उसका साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, पांच सितंबर को मुस्सेपुर के जंगल में संरक्षित पशु के अवशेष मिलने पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमें लगाई गई थीं। मंगलवार रात सराय असनारा की पुलिया के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में इकराम उर्फ भूरा पुत्र खलील निवासी ग्राम ताहरपुर सैद उर्फ तरकौला के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा, दो खोखे, एक कारतूस, बाइक, मोबाइल और गोकशी में इस्तेमाल चापड़, कुल्हाड़ी, दो छुरी, लकड़ी का गुटका व रस्सा बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी इमरान उर्फ भूरा पुत्र अब्दुल सलाम निवासी मोहल्ला पठानपुरा, नजीबाबाद के साथ चार-पांच सितंबर की रात गोवंशीय पशु का वध कर दावत करने की बात कबूल की है। बताया कि दोनों मंगलवार रात भी जंगल में संरक्षित पशुओं की तलाश में जा रहे थे। मुठभेड़ के संबंध में नहटौर थाने में अलग मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। इकराम थाना धामपुर का हिस्ट्रीशीटर बताया गया है।
सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि गोकशी के मामले में वांछित आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है। अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
इकराम पर दर्ज हैं 19 मुकदमे
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी इकराम उर्फ भूरा के खिलाफ नहटौर, धामपुर, नगीना और ककरौली (मुजफ्फरनगर) थानों में गोहत्या अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास समेत 19 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी इकराम उर्फ भूरा के खिलाफ नहटौर, धामपुर, नगीना और ककरौली (मुजफ्फरनगर) थानों में गोहत्या अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास समेत 19 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था।