फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: BJP leader's son committed suicide by hanging himself, wife filed dowry case, demanding Rs 20 lakh

Bijnor: भाजपा नेता के बेटे ने किया सुसाइड, पत्नी ने कराया दहेज का केस, समझौते के लिए मांग रहे थे 20 लाख

Sun, 25 May 2025 06:15 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 25 May 2025 06:15 PM IST
सार

मोहल्ला रम्पुरा निवासी अर्जुन कुमार ने रविवार सुबह पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। अर्जुन की पत्नी शालिनी ने दहेज उत्पीड़न का केस करा रखा था। अर्जुन को जेल जाने का डर था। 

विज्ञापन
Bijnor: BJP leader's son committed suicide by hanging himself, wife filed dowry case, demanding Rs 20 lakh
अर्जुन की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा नेता राजू घाघट के पुत्र अर्जुन कुमार (35) ने रविवार सुबह फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। अर्जुन का देहरादून निवासी पत्नी से पारिवारिक कोर्ट में विवाद चल रहा है। पिता के अनुसार शनिवार को तारीख के दौरान धमकियां मिलने से वह तनाव में आ गया। केस में समझौते की एवज में 20 लाख रुपये की डिमांड की गई थी।
विज्ञापन

 

मोहल्ला रम्पुरा निवासी अर्जुन कुमार रविवार की सुबह आठ बजे पैतृक निवास के सामने अपने मकान में नहाने गया। तभी उसने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलने पर परिजन उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच की। पिता राजू घाघट ने बताया कि अर्जुन की शादी 25 नवंबर 2020 को हुई थी। तभी से उसकी पत्नी शालिनी नजीबाबाद में नहीं रहना चाहती थी। ससुराल पक्ष की ओर से दहेज संबंधी मामला दर्ज कराया गया। अब देहरादून की फैमिली कोर्ट में मामला विचाराधीन है। 
 
विज्ञापन

शनिवार को तारीख पर उन्हें और उनके पुत्र को फैसले के लिए 20 लाख रुपये अदा करने, खर्चे के रूप में प्रतिमाह मोटी रकम देने का दबाव बनाया गया। पूरी रात अर्जुन तनाव में रहा और सवेरे उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें...
Meerut: मॉर्निंग वॉक करने वाली महिलाओं से जेवर लूटते थे बदमाश, बेचते थे सुनार दंपती, पुलिस से हो गई मुठभेड़    

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed