UP: डकैती-सामुहिक दुष्कर्म मामले में बड़ा खुलासा, महिला ने प्रेमी संग रचा था झूठा नाटक, पूछताछ में बताई ये वजह
व्यापारी के घर में घुसे बदमाशों ने बेरहमी की सारी हदें पार कर दीं। बदमाशों ने व्यापारी की पत्नी को सिगरेट से दागकर यातनाएं दीं और फिर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो ये पूरी कहानी नाटक निकली। पढ़ें पूरी खबर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस सनसनीखेज वारदात के खुलासे के लिए एसपी ने पुलिस की तीन टीमों का गठन किया था। वहीं मामले में नगीना देहात थाना प्रभारी विकास कुमार को निलंबित कर दिया गया था।
महिला ने रचा था ये नाटक
नगीना देहात के एक गांव निवासी थोक व्यापारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह अपनी मां और बच्चों संग मंगलवार की शाम दवाई लेने धामपुर गए थे। घर में उनकी पत्नी अकेली थी। शाम को साढ़े सात बजे हथियारबंद पांच बदमाश पड़ोसी की छत से होकर उसके घर में घुसे। बदमाशों ने उसकी पत्नी को मारपीट के बाद कपड़े से नशा सुंघाकर बेहोश कर दिया।
वहीं, कुछ देर बाद होश आने पर उनको बांध दिया। बदमाशों ने सामने बैठकर सिगरेट पी और जलती सिगरेट से पत्नी के हाथ को दागते हुए यातनाएं दीं। इसके बाद सभी बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।
बदमाशों ने घर की अलमारियों के ताले तोड़े। जो ताले नहीं टूटे, उनको कटर से काटकर 25 तोले सोने के आभूषण, दो किलो चांदी और करीब डेढ़ लाख रुपये नकद, एक स्कूटी, और एक एलईडी लूट ले गए। घर में बुधवार की सुबह कोई हलचल नहीं होने पर पड़ोसियों ने व्यापारी को सूचना दी।
महिला के हाथ में सिगरेट से जलाए जाने के निशान मिले थे। डकैती और दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया। कई बिंदुओं पर जांच की गई। खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया था। वहीं लापरवाही पर नगीना देहात थाना प्रभारी विकास कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
पलिस ने गुरुवार को मामले में गहनता से जांच पड़ताल व पूछताछ की तो पूरी वारदात का सच सामने आ गया। पुलिस ने महिल के प्रेमी पुष्पेंद्र चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि पीड़िता की प्रेमी पुष्पेंद्र से पिछले 10-15 वर्ष से प्रेम संबंध थे। दोनों की मोबाइल पर लंबी बात भी होती थी। वारदात के दिन भी प्रेमी महिला से मिलने उसके घर पहुंचा था। यहां पीड़िता ने खुद ही प्रेमी को सोने चांदी के आभूषण, नगदी, एलईडी व स्कूटी प्रेमी को थमा दी। खुद ही घर के ताले भी तोड़े।
विवेचना में कई तथ्य सामने आए। गहनता से जांच पड़ताल के बाद सामने आया कि महिला ने खुद ही प्रेमी के साथ मिलकर कर्ज उतारने के लिए दुष्कर्म और लूट का नाटक रचा था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। - नीरज कुमार जादौन, एसपी बिजनौर