{"_id":"638cdd8786fade5be40da90d","slug":"bijnor-beat-noida-bijnor-news-mrt616380021","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर ने नोएडा को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर ने नोएडा को हराया
विज्ञापन
अंकों की उछाल। चांदपुर के फादरसन पब्लिक स्कूल में आयोजित सीबीएसई कबड्डी प्रतियागिता में अंकों क
- फोटो : BIJNOR
बिजनौर ने नोएडा को हराया
चांदपुर (बिजनौर)। फादरसन पब्लिक स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय सीबीएसई कबड्डी कलस्टर में दूर दराज से आई कबड्डी टीम के खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पहले दिन आरपीएस पब्लिक स्कूल चंदक बिजनौर ने 40 अंक अर्जित कर दयानंद विद्या मंदिर कुलेशरा नोएडा को 34 अंक से हराया।
विद्यालय में रविवार को सीबीएसई कबड्डी कलस्टर का शुभारंभ पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनीता दहिया ने मशाल जलाकर व मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगता में उत्तराखंड प्रदेश के जिलों से तथा उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, नोएडा, मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर, अमरोहा, मेरठ, बुलंदशहर, बदायूं, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, रामपुर, सहारनपुर, संभल आदि जिलों से सीबीएसई स्कूलों की 132 टीमें प्रतिभाग ले रही हैं। प्रतियोगिता को संपन्न कराने के लिए विद्यालय की ओर से छह कोर्ट तैयार किए गए। प्रतियोगिता के पहले दिन हुए मैच में अर्पण पब्लिक स्कूल शामली को वाक मिला। डीएम पब्लिक स्कूल अटोला मेरठ ने ट्रांस्लम अकेडमी मवाना को 53 अंक बनाकर 9 अंक से शिकस्त दी। डीआर इंटरनेशनल स्कूल गढ़मुक्तेश्वर ने 40 अंक बनाकर शांति देवी मेमोरियल स्कूल धनौरा को 18 अंक से पराजित किया। आरपीएस पब्लिक स्कूल चंदक बिजनौर ने 40 अंक अर्जित कर दयानंद विद्या मंदिर कुलेशरा नोएडा को 34 अंक से हराया। द्रोण पब्लिक स्कूल मेरठ ने आईपीएस मोरना 42-18 अंक के अंतर से पराजित किया।
स्कूल के प्रधानाचार्य विनीत कुमार ने बताया कि सीबीएसई ने वर्ष 2022 में भी फादरसन पब्लिक स्कूल को दोबारा कलस्टर कराने का मौका दिया है।
संस्था की प्रबंधिका आभा सिंह छात्रों खेल का महत्व बताया। इस मौके पर फादरसन पब्लिक स्कूल के चेयरमैन पुष्पराज सिंह, प्रबंधक आभा सिंह, समाजसेवी संस्था आभा फाउंडेशन की सेक्रेटरी वसुंधरा राज, तरुण अग्रवाल, प्रशांत शर्मा, राजकुमार वर्मा, संजीव सहरावत, संदीप सिंह, मोहम्मद अजहर, विवेक चौधरी, निकेंद्र तोमर आदि मौजूद रहे।

अंकों की उछाल। चांदपुर के फादरसन पब्लिक स्कूल में आयोजित सीबीएसई कबड्डी प्रतियागिता में अंकों क- फोटो : BIJNOR
विज्ञापन